{"_id":"671ff5f7d932a10ea504cc04","slug":"two-cars-collide-at-dhulkot-intersection-woman-injured-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-535906-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: धूलकोट तिराहे पर दो कार की भिड़ंत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: धूलकोट तिराहे पर दो कार की भिड़ंत, महिला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई थाना क्षेत्र में शिमला बाईपास पर दो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक कार सवार महिला घायल हो गई। सड़क पर दोनों क्षतिग्रस्त कार खड़ा होने से शिमला बाईपास पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात एक कार शिमला बाईपास से देहरादून जा रही थी। कार में केवल चालक सवार था। वहीं, देहरादून की ओर से एक कार शिमला बाईपास की ओर आ रही थी। कार में एक दंपती सवार थे। रात करीब 11.15 बजे धूलकोट तिराहे के पास दोनों कार की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक कार में सवार महिला घायल हो गई। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
सोमवार की सुबह करीब नौ बजे दोनों क्षतिग्रस्त कार के सड़क पर खड़े होने से शिमला बाईपास पर जाम लग गया। उप निरीक्षक मुकेश भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की सहायता से दोनों कार को सड़क से हटाया गया। सुबह करीब 11 बजे यातायात सुचारू हुआ। पुलिस दोनों कार को थाने ले गई है। उप निरीक्षक ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।