फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two cars clashed in Selakui market, four injured

सेलाकुई बाजार में भिड़ी दो कारें, चार घायल

Sat, 07 Sep 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two cars clashed in Selakui market, four injured
सेलाकुई। दून-पांवटा हाईवे पर सेलाकुई बाजार में दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस सेवा से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सभी घायल जस्सोवाला गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जस्सोवाला निवासी कुलदीप पुत्र हेमराज गांव निवासी अंकित पुत्र मदन पाल के साथ एक कार में सवार होकर देहरादून से घर लौट रहे थे। सेलाकुई बाजार में सतेंद्र चौक के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कुलदीप के साथ कार में सवार अंकित, मिनाक्षी, बाला देवी और गुड़िया घायल हो गए। कार की टक्कर की आवाज सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा से घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी कार को मनजीत सिंह पुत्र सरदार प्रीतम सिंह निवासी वसंत विहार देहरादून चला रहा था। आरोप है कि मनजीत शराब के नशे में था। जिसके खिलाफ कुलदीप ने सेलाकुई बाजार चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed