फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Car Fall into ditch late night in mussoorie and kotdwar one killed 

उत्तराखंड: देर रात मसूरी और कोटद्वार में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से एक की मौत, 12 लोग घायल

Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Two Car Fall into ditch late night in mussoorie and kotdwar one killed 
हादसे के बाद रेस्क्यू करते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के मसूरी और कोटद्वार में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार में कार खाई में गिरने से एक यात्री की मौत हो गई। जबकि पांच यात्री गंभीर घायल हो गए। वहीं मसूरी में हुए हादसे में सात युवक-युवतियां बुरी तरह घायल हो गए। 

विज्ञापन


शनिवार देर रात को देहरादून से मसूरी जा रही कार कोल्हूखेत से करीब एक किलोमीटर आगे रात करीब साढ़े 12 बजे खाई में गिर गई। रात करीब दो बजे तक सभी युवक-युवतियों को खाई से रेस्क्यू कर निकाल लिया गया। जिसके बाद उसमें से दो को दून अस्पताल और तीन को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही 108 और एसडीआरएफ की टीम ने रात एक बजे ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सहारनपुर निवासी अंकित की है और उसे भी बहुत चोर आई है। सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लैंसडौन से कोटद्वार जा रही पर्यटकों की बोलेरो कार पालकोट गांव के पास खाई में गिर गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। एसओ लैंसडौन एस एन गैरोला ने बताया कि देर रात लैंसडौन से एक कार कोटद्वार की ओर जा रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 50 मीटर खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गई। 

जिसमें धामपुर निवासी दिनेश कुमार (40) पुत्र चंद्रपाल सिंह, यश कुमार (45) पुत्र नत्थू सिंह, सुभाष चौहान (45) पुत्र दिलावर सिंह, पुराना धामपुर निवासी कार चालक मोहित कुमार (40) पुत्र रमेश कुमार, कुसुम (40) पत्नी मोहित कुमार, बॉबी (14) पुत्र मोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 के माध्यम से उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। जिसमें से एक पर्यटक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हालांकि अभी तक मृतक के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed