फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two car Collision in lohaghat

उत्तराखंड: दो कारें भिड़ीं, एक खाई में गिरी, दो की मौत

Sat, 18 Aug 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 18 Aug 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
two car Collision in lohaghat

बाराकोट विकासखंड के क्वारकोली-रावलगांव सड़क पर छुलापै के पास दो कारों की भिड़ंत के बाद एक कार खाई में गिर गई। इससे इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से राहत दल ने घायलों को खाई से निकालकर लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे बाराकोट विकासखंड के पड़ासूसेरा से चंपावत जा रही सेब्रोलेट की बीट कार यूके 04एल/6919 और लोहाघाट से पड़ासूसेरा जा रही क्विड कार यूके 03 टीए/1117  की छुलापैं के पास जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दौरान सेब्रोलेट कार अनियंत्रित होकर 70 मीटर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


इससे इसमें सवार सब्जी व्यापारी अतुल बिष्ट (26) पुत्र पूरन बिष्ट निवासी ड़डा (चंपावत) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चंपावत विकास प्राधिकरण में संविदा इंजीनियर अमित पांडे (20) पुत्र पूरन पांडेय निवासी जीआईसी रोड चंपावत की लोहाघाट अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में राहुल सिंह रावत (23) पुत्र तारा रावत निवासी छतार चंपावत, राजू डसीला (29) पुत्र सोहन सिंह डसीला निवासी छतार चंपावत और पंकज चौहान (26) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी जिला उद्योग केंद्र छतार चंपावत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की फायर टीम ने गांव के लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल कर खुशियों की सवारी के जरिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज करने वाले डॉ.रवींद्र बोहरा ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम ने अस्पताल पहुंच राहत कार्य में हाथ बंटाया।  
फोटो 18 एलएचजी 04पी व 05पी एवं सीपीटी 10पी व 11पी (दो फाइल फोटो)  
 
मौत से स्तब्ध लोग, आज बाजार बंद करेंगे व्यापारी  

चंपावत। जिला मुख्यालय के दो युवाओं की सड़क हादसे में मौत की खबर मिलने से व्यापारी स्तब्ध हैं।  हादसे में मारे गए अतुल बिष्ट की जीआईसी चौक में सब्जी की दुकान थी। वहीं, दूसरे मृतक अमित पांडेय के चचेरे भाई संदीप पांडेय की जीआईसी चौक में स्टेशनरी की दुकान है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने बताया कि दोनों युवाओं की असामयिक मौत पर व्यापार संघ ने रविवार को बाजार बंद रखने का एलान किया है।  


दोस्त के पिता के निधन पर उनके घर गए थे पांचों
पांचों युवक कर्मचारी नेता हिम्मत सिंह अधिकारी के पुत्र ज्ञानेश के दोस्त थे। हिम्मत सिंह अधिकारी का एक सप्ताह पूर्व ह्दयगति से निधन हो गया था। इस पर दोस्त के पिता के निधन पर शोक जताने वे सभी पाड़ासोसेरा जा रहे थे।

इस साल हुए सड़क हादसों में अब तक हुईं 34 मौत
16 जनवरी : स्वांला के पास खाई में गिरी बाइक, दोनों सवारों की मौत।
7 फरवरी : स्वांला जीप दुर्घटना में 10 लोगों की मौत।  
4 अप्रैल : चंपावत के पास तिलौनर में डंपर की चपेट में आई बाइक सवार महिला की मौत।  
25 अप्रैल : लोहाघाट के पास गंगनौला में दो बाइकों की भिड़ंत में नव विवाहिता की मौत।  
18 मई : टनकपुर में बिचई के पास डंपर की चपेट में आने से मां पूर्णागिरि धाम दर्शन को जा रहे 11 तीर्थयात्रियों की मौत।  
22 मई : दिगालीचौड़ में बोलेरो जीप के खाई में गिरने से वृद्ध की दर्दनाक मौत।  
29 मई : चंपावत में बाइक की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की मौत।  
14 जुलाई : बनलेख के नजदीक छतकांडा में जीप खाई में गिरने से 4 की मौत।  
30 जुलाई : निडिल के पास कार खाई में गिरने से मां-बेटे की मौत।
11 अगस्त : राष्ट्रीय राजमार्ग में टिमटाबैंड के पास जीप के चट्टान से टकराने से युवक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed