फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two brothers killed due to car fall in valley almora

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से दो सगे भाईयों की मौत

Sun, 06 Aug 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 06 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
two brothers killed due to car fall in valley almora
डभरा सौराल के समीप शनिवार रात एक स्वीफ्ट डिजायर कार के गहरी खाई में गिरने से कमराड़ (विनायक) निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रामनगर पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए दूसरे वाहन से रामनगर भेजे गए हैं। पता चला है कि दोनों भाई मानिला देवी मंदिर में नव दुर्गा की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भागीदारी करके वापस रुड़की लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन


शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गैरसैण निवासी मोहन सिंह (29), नैन सिंह (28) नोएडा निवासी कार चालक परवेज अहमद (32) के साथ स्वीफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी16सीटी 8266 से गैरसैण से नोएडा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग जैसे ही भतरौजखान पहुंचे तो वहां रात होने की वजह से गाड़ी नहीं मिलने से परेशान ग्राम कमराड़ चिनार भिकियासैंण निवासी हाल निवासी विकास कुंज आईआईटी रुड़की प्रकाश चंद्र जोशी (38) पुत्र केशव दत्त जोशी और नंदकिशोर जोशी (45) पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी दत्त जोशी ने कार में सवार लोगों से रामनगर छोड़ने के लिये लिफ्ट मांग ली।

 

two brothers killed due to car fall in valley almora

दोनों चचेरे भाई कमराड़ के मानिला देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रुड़की से आए थे, अब वापस घर जा रहे हैं। जैसे ही कार में सवार पांचों लोग 15-20 किलोमीटर का सफर तय कर सौराल के पास पहुंचे थे कि तभी किनारे से सड़क टूटी होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

देर रात की घटना होने की वजह से आसपास के लोगों को घटना के बारे में थोडी देर बाद पता चला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से पांचों लोगों को संयुक्त चिकित्सालय भेजा। यहां पर डॉक्टरों ने प्रकाश चंद्र जोशी और नंदकिशोर जोशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायलों मोहन सिंह, नैन सिंह और कार चालक परवेज अहमद को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेंफर कर दिया।

पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरकर रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक नंदकिशोर रुड़की के एक बार में काम करता था। नंदकिशोर अपने पीछे बेटे शिवम (18), बेटी प्रियंका (16) और पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया, जबकि अविवाहित प्रकाश रुड़की की एक लैब में काम करता था। उधर दोनों भाइयों के मौत की खबर मिलने पर मंदिर में रविवार से शुरू होने वाली भागवत कथा का कार्यक्रम दो दिन के लिए टाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed