फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Two Brothers drown into river and died in Udham singh nagar

ऊधमसिंह नगर: मछली पकड़ने गए दो भाइयों की नदी में डूबने से मौत, तीसरा बाल-बाल बचा, परिवार में कोहराम

Fri, 15 May 2020 10:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 May 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Two Brothers drown into river and died in Udham singh nagar
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा में गौला नदी में मछली मारने गए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर सीओ सुरजीत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


चीनी मिल के सिसई निवासी राजकुमार के तीन बेटे अनुज वर्मा (30), जय उर्फ मयंक वर्मा (26) और वैभव वर्मा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मछली मारने के लिए गौला नदी के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गए थे। वैभव वर्मा ने सीओ को बताया कि करीब ढाई बजे उसका बड़ा भाई अनुज नदी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए छोटे भाई जय ने भी नदी में छलांग लगा दी और दोनों डूब गए।
विज्ञापन


उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। इस पर गांव के ही लक्ष्मण समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को बेसुध हालत में बाहर निकाला। दोनों कोे पहले सीएचसी और फिर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में दोनों के शवों को चीनी मिल स्थित आवास में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से मृतकों के पिता राजकुमार, मां रागिनी और बहन निधि और वैभव का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंचे सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने छोटे भाई वैभव से घटना की जानकारी ली। वहीं, विधायक राजेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। एक ही परिवार के दो जवान बेटों की मौत से चीनी मिल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पैर से दिव्यांग राजकुमार के दो सहारे छिन गए

चीनी मिल का सेवानिवृत्त कर्मचारी राजकुमार बेहद अभागा है। वह कई साल पहले एक हादसे में अपना पैर गंवा चुका है। राजकुमार अब भी संविदा पर मिल में नौकरी करता है। बाद में उसके बड़े पुत्र अनुज को भी चीनी मिल में ही क्रेन ऑपरेटर की नौकरी मिल गई। छोटा बेटा जय किच्छा अनाज मंडी में एक आढ़त में नौकरी करता था। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि यह परिवार मछली नहीं खाता था। लॉकडाउन के दौरान तीनों भाइयों को जाने क्या सूझी कि तीनों एक साथ मछली मारने निकल गए और उनमें से दो भाई मौत के मुंह में समा गए।

शौच करने गए व्यक्ति की जलाशय में डूबकर मौत
गूलरभोज में शौच करने गए एक व्यक्ति की जलाशय में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केनाल कॉलोनी नंबर दो निवासी प्रदीप मिश्रा (45) शुक्रवार शाम को जलाशय के पास शौच करने गया था। इस दौरान पत्थरों पर पैर फिसलने से प्रदीप जलाशय में जा गिरा और डूब गया। बाद में कुछ युवाओं ने जलाशय में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी कैलाश चंद नगरकोटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जलाशय से निकाला। बताया जा रहा है कि प्रदीप मजदूरी कर गुजरबसर करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed