फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Brothers death after drown in ramganga almora

अल्मोड़ा: रामगंगा में नहाने गए दो भाई तैरते वक्त डूबे, दोनों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Wed, 29 May 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 May 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
Two Brothers death after drown in ramganga almora
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मासी में रामगंगा में डूबने से दो भाईयों की मौत हो गई। दोनों इसी विकासखंड के नौगांव अखोड़िया के रहने वाले थे जो मंगलवार सुबह रिश्तेदारी में मासी पहुंचे थे। वहां पहुंचने के कुछ देर ही बाद दोनों नदी में नहाने गए थे। दोनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई थे।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत नौगांव अखोड़िया निवासी अजय महर (18) पुत्र सोबन सिंह महर और इसी गांव के योगेंद्र महर (17) पुत्र रतन सिंह महर मंगलवार की सुबह रिश्तेदारी में मासी के सोमनाथ कॉलोनी में गए थे।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे दोनों एक अन्य युवक के साथ नदी में नहाने चले गए। दोनों युवक तैरने के लिए सोमनाथेश्वर मंदिर के निकट नदी में कूद गए, जबकि तीसरा युवक नदी के तट पर खड़ा रहा। जब दोनों काफी देर तक नदी से बाहर नहीं निकले तो साथ गए तीसरे युवक ने शोर मचाया तो लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। अजय और योगेंद्र चाचा-ताऊ के बेटे थे।

दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मासी चौकी पुलिस प्रभारी बीआर पौरी ने तहसीलदार सतीश बर्थवाल, थानाध्यक्ष रमेश बोहरा और युवकों के परिजनों की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गत वर्ष भी गई थी दो युवकों की जान

रामगंगा नदी में सोमनाथेश्वर मंदिर के निकट इसी स्थान पर गत वर्ष भी जौरासी के दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। वे दोनों फड़ीका में एक शादी समारोह में आए थे जो नहाने के लिए नदी में पहुंचे और अपनी जान गवां बैठे। इसके अलावा तीन दिन पहले 25 मई को सुतनियां नामक स्थान पर नहाने के दौरान नदी मे डूबने से दिल्ली के एक युवक की मौत हो गई थी। वह युवक भी अपने दोस्त की शादी में आया था।
 

चंडीगढ़ में पढ़ता है अजय
अजय महर अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ रहता था। उसने 12वीं की परीक्षा दी थी। वह इन दिनों परिवार के साथ नौगांव अखोड़िया आया था, जबकि योगेंद्र महर गांव में ही पढ़ता था, उसने 11वीं की परीक्षा दी थी। योगेंद्र के पिता भी चंडीगढ़ में ही नौकरी करते हैं।

पुलिस ने कहा नदी की तरफ न जाने दें
रामगंगा नदी में डूबने से आए दिन हो रही मौत की घटनाओं के बाद पुलिस ने सभी क्षेत्रवासियों से गर्मियों की छुट्टियों अथवा शादी में घर आने वाले प्रवासियों को नदी की तरफ न जाने देने की अपील की है। पुलिस थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने कहा कि बाहर शहरों से आने वाले कई ऐसे लोग जो तैरना नहीं जानते हैं, नहाने के लिए नदी में उतर जाते हैं और जानकारी के अभाव में गहरे स्थान पर जाकर डूब जाते हैं। कहा कि ऐसे लोगों को सख्ती से आगाह करने के साथ ही नदी की तरफ न जाने देने के लिए सतर्क करने की जरूरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed