फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two brothers clashed over plucking mangoes BSF personnel attacked younger one strangled him in Vikasnagar

आम तोड़ने पर भिड़े दो भाई: बीएसएफ कर्मी ने हथियार से हमला तो दूसरे ने गला दबाने का लगाया आरोप, हायर सेंटर रेफर

Tue, 09 Jun 2026 09:55 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 09 Jun 2026 09:55 PM IST
सार

बगीचे के स्वामित्व पर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा।

विज्ञापन
Two brothers clashed over plucking mangoes BSF personnel attacked younger one strangled him in Vikasnagar
एंबुलेंस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के मटोगी गांव निवासी बीएसएफ कर्मचारी सुखपाल सिंह तोमर और उनके बड़े भाई चंदन सिंह के बीच मंगलवार को बगीचे में आम तोड़ने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों भाई घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। मामला पैतृक संपत्ति के बंटवारे से जुड़े विवाद संबंधी बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मटोगी निवासी सुखपाल सिंह तोमर बीएसएफ में जम्मू कश्मीर में कार्यरत हैं। वह छुट्टी लेकर घर आए हुए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह वह बगीचे में आम तोड़ने गए थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई चंदन सिंह वहां पहुंच गए। बगीचे के स्वामित्व पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सूचना मिलने पर डाकपत्थर चौकी प्रभारी संदीप पंवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


Accident: शादी से लौट रहे परिवार की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 21 लोग थे सवार, मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया गंभीर रूप से घायल सुखपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई चंदन सिंह और भाभी पिंगला देवी ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वहीं चंदन सिंह ने भी अपने भाई पर गला दबाने के प्रयास का आरोप लगाया। घटना के बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed