फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two arrested with 49 grams of smack in Selaqui

Dehradun News: सेलाकुई में 49 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 49 grams of smack in Selaqui
I
विज्ञापन

II- शिक्षण संस्थानों के छात्रों को बेचते थे स्मैक
I
I
I
Iसेलाकुई थाना पुलिस ने उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर और पीलीभीत के रहने दो लोगों को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी सेलाकुई और आसपास के शिक्षण संस्थानों के छात्रों को स्मैक बेच रहे थे।
I
I
I
Iजानकारी के अनुसार शनिवार रात को सेलाकुई थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम पीठ वाली गली की पुलिया से होते हुए आसन नदी किनारे पहुंची। यहां टीम ने बाइक सवार दो युवकों को आते हुए देखा। टीम को देख बाइक सवार वापस जाने लगे। टीम ने बाइक सवारों का पीछा कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

I
I
I
Iथाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया बाइक सवारों ने अपना नाम उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और शाहजहांपुर के पुआया निवासी मोहम्मद लईक बताया। बताया कि मोहम्मद आरिफ के पास से 28 ग्राम और मोहम्मद लईक के पास से 21 ग्राम स्मैक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iथाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया कि पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
I
I
I
I----------
I
Iमकान मालिक के मामा के बेटे ने दिखाया जरायम पेशे का रास्ता, पहुंचे जेल
I
I
I
Iमोहम्मद आरिफ को उसके मकान मालिक सलमान के मामा के बेटे यूसुफ ने जरायम पैसे का रास्ता दिखाया। आरिफ ने स्मैक और चरस तस्करी के धंधे में अपनी बहन के गांव के रहने वाले मोहम्मद लईक को भी शामिल कर लिया। दोनों दो नंबर के काम से पैसा कमाने के चक्कर में सीधा जेल पहुंच गए।

I
I
I
Iमोहम्मद आरिफ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पेशे से दर्जी है। सूट सिलने और कढ़ाई का काम करता है। बताया कि वह बंदायू में सलमान के मकान में किराये पर रहता है। सलमान ने उसे अपने मामा के बेटे युसूफ से मिलाया। यूसुफ ने उसे बताया कि वह देहरादून की आजाद कॉलोनी में रहता है। वह ऑटो चलाने की आड़ में बरेली से स्मैक और चरस लाकर देहरादून और सेलाकुई में सप्लाई करता है। बताया कि उनकी बहन की शादी मोहम्मद लईक के गांव में हुई है। वह और मोहम्मद लईक यूसुफ से स्मैक और चरस लेकर सेलाकुई में सप्लाई करने लगे। वह सेलाकुई में स्कूल और कॉलेज के आसपास छात्रों को स्मैक और चरस बेच रहे थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed