{"_id":"687a97c203dcb2af180e8ad4","slug":"two-and-a-half-kilometer-kaulagarh-masandawala-road-dehradun-news-c-5-1-drn1031-742119-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ढाई किमी कौलागढ़-मसंदावाला मार्ग जगह-जगह धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ढाई किमी कौलागढ़-मसंदावाला मार्ग जगह-जगह धंसा
विज्ञापन
तीन-तीन विधानसभाओं को जोड़ने वाला कौलागढ़ से मसंदावाला मार्ग ढाई किमी तक बदहाल हो गया है। यह मार्ग कैंट, मसूरी और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र को जोड़ता है, लेकिन आज तक इस सड़क की सुध नहीं ली गई है। ढाई किलोमीटर लंबा यह मार्ग जगह-जगह धंसा है और गड्ढों में बारिश का पानी भरा है।
स्थानीय विनोद जोशी, रतन सिंह रावत का कहना है कि यह सड़क आठ मीटर चौड़ी है, और करीब एक किमी सड़क वन विभाग के अंतर्गत आती है, जबकि अधिकांश हिस्सा ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता है। वन विभाग के अंतर्गत सड़क का एक बड़ा हिस्सा बरसात में बह चुका है। कहा कि यह मार्ग नंदा की चौकी, पौंधा, पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, भाऊवाला, सहसपुर, सेलाकुई और विकासनगर जैसे क्षेत्रों को जोड़ता है जिससे रोज सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। उन्हें आवाजाही में मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। इसके बावजूद न तो विधायकों ने और न ही ग्राम प्रधानों ने सड़क की हालत सुधारने की कोई कोशिश की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।