फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two additional coaches installed in Rapti Ganga Express

देहरादून- मुजफ्फरपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस में लगाए गए तो अतिरिक्त कोच, 180 यात्रियों को मिलेगी सीटें

Sat, 06 Nov 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two additional coaches installed in Rapti Ganga Express
छठ पर्व पर देहरादून से यूपी, बिहार, झारखंड जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने देहरादून- मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच लगाए हैं। स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि मंडल मुख्यालय के निर्देश पर इनमें एक साधारण श्रेणी और दूसरा स्लीपर कोच है। साधारण कोच में जहां 100 यात्री सफर करेंगे, वहीं स्लीपर क्लास के कोच में 80 यात्रियों को सीट मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले मंडल मुख्यालय के निर्देश पर देहरादून- वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून- हावड़ा उपासना एक्सप्रेस में भी चार- चार अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। हालांकि जनता एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस में जो अतिरिक्त चार- चार कोच लगाए गए हैं उन्हें देहरादून के बजाय हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से जोड़ा जाएगा। कारण कि देहरादून रेलवे स्टेशन पर 18 कोच से अधिक कोचों वाली ट्रेनों के संचालन की सुविधा नहीं है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही जरूरत के मुताबिक ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसे लेकर मंडल मुख्यालय स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है । मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed