फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused of purse robbery arrested along with Khukri

पर्स लूट के दो आरोपी खुखरी के साथ गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two accused of purse robbery arrested along with Khukri
जीएमएस रोड पर शनिवार शाम महिला के साथ हुई पर्स लूट की घटना का वसंत विहार पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट में शामिल दो बदमाशों को खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया पर्स और घटना में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है। बदमाशों का एक साथी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश जारी है।
विज्ञापन

विदित है कि शनिवार शाम को जीएमएस रोड पर एक महिला अकेली जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश महिला का पर्स लूटकर फरार हो गए। सूचना पर वसंत विहार पुलिस ने पीड़ित महिला के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन न तो पीड़ित महिला सामने आई और न ही बदमाशों का कुछ पता चला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक बाइक पर तीन लोग तेजी से बल्लीवाला की तरफ जाते दिखे। पीड़ित महिला की पहचान मनिंदर खुराना निवासी मोहित नगर के रूप में हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देंवेंद्र चौहान ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मली कि टी स्टेट के जंगल में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने पर्स लूट की घटना कबूल ली। बदमाशों की पहचान आशीष रजक निवासी शात्रीनगर खाला मुस्लिम कॉलोनी व नौमान उर्फ काका निवासी कांवली रोड के रूप में हुई। आरोपितों ने बताया कि उनके साथ सूफियान उर्फ बाऊजी निवासी घिसरपडी भी शामिल था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed