फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused of attempted robbery booked under Arms Act

Dehradun News: लूट की कोशिश के दो आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा

Sat, 26 Oct 2024 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two accused of attempted robbery booked under Arms Act
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iसहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में सेवानिवृत रेलकर्मी को बंधक बनाकर लूट की कोशिश करने वाले बदमाशों में से दो के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पहले से जेल में हैं।
I
I
I
Iजानकारी के अनुसार 13 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे सभावाला के वार्ड नंबर 12 में चार नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर लूट की कोशिश की थी लेकिन, बुजुर्ग की पत्नी के विरोध और शोर मचाने से बदमाशों की योजना नाकाम हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट के प्रयास और बंधक बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

I
Iएसओजी और पुलिस टीम ने बुधवार को वारदात में शामिल चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर नगली गांव निवासी आकाश ऊर्फ कुनाल और राजन के पास से पुलिस ने एक-एक चाकू बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iथाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को ही जेल भेज दिया गया था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed