फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused caught in theft from the house

Dehradun News: ओएनजीसी के पूर्व अफसर के घर चोरी में दो आरोपी पकड़े

Mon, 22 Apr 2024 05:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Two accused caught in theft from the house
ओएनजीसी के सेवानिवृत्त अफसर के घर चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


चोरी के संबंध में वसंत विहार पुलिस ने गत 17 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया था। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि मार्टिन निर्दोष नाम के बुजुर्ग ओएनजीसी से सेवानिवृत्त हैं। वह पिछले दिनों मोहित नगर स्थित अपने मकान का ताला लगाकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश से बाहर गए थे। इस बीच उनके पड़ोसियों ने मकान में चोरी की जानकारी दी थी। पता चला कि चोर वहां से 30 हजार रुपये नकद और कीमती जेवरात चोरी कर ले गए हैं। एसओ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

रविवार को सेंटी निवासी दरभंगा बिहार और राकेश कुमार निवासी समस्तीपुर बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। आरोपियों ने चोरी की गई नकदी को खर्च कर दिया। जबकि, जेवरात को उन्होंने 45 हजार रुपये में बेच दिया था। बचे हुए जेवरात उनसे बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

तिब्बती संस्थान के क्वार्टर में चोरी

तिब्बतन होम फाउंडेशन के कर्मचारी के क्वार्टर में चोरी हो गई। चोर यहां से 20 हजार रुपये और टेप रिकॉर्डर चोरी कर ले गए। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि फाउंडेशन के प्रिंसिपल ग्यालत्सेन चोग्लैक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके एक सेवानिवृत्त कर्मचारी यहां एक रिहायशी क्वार्टर में रहते हैं। वह काफी उम्रदराज हैं और ठीक से देख भी नहीं पाते हैं। उनके क्वार्टर में शनिवार तड़के एक चोर घुसा और अंदर से सामान चोरी कर ले गया। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed