{"_id":"63961ff9701d9d39670fcace","slug":"two-accused-arrested-in-five-incidents-of-theft-mussoorie-news-drn4306737192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पांच चोरी की घटना में शामिल दो चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पांच चोरी की घटना में शामिल दो चोर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद हो गया।
मसूरी में तीन दिसंबर की रात को चोरों ने पांच गाड़ियों के शीशे तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। पांचों पीड़ित लोगों ने कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने चोरी की घटना की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस ने मसूरी, राजपुर, जाखन सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल के पास एक संदिग्ध कार घूमती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन स्वामी के बारे में जानकारी जुटाई। जिसमें कार चार अन्य लोगों को विक्रय की गई।
शहर कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार सवार दो अभियुक्तों गौरव कुमार (20) निवासी पंजाबी मोहल्ला कनखल हरिद्वार और शुभम शाह (23) सांझा दरबार कैंपटी रोड मसूरी देहरादून को चोरी के सभी सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी हैं। दोनों आरोपियों से चोरी का एक कैमरा, गोगल्स, 2500 रुपये नकद, मोबाइल एप्पल, दो डेबिट कार्ड, लेदर पर्स, दो लैपटॉप, दिल्ली मेट्रो कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस वादी, स्टेफनी टायर, सिस्टम म्यूजिक सिस्टम आदि बरामद किया है। पुलिस ने चोरी की घटना की जांच में विशेष तकनीक सहयोग एसओजी का लिया।