फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two absconding arrested in warehouse theft case

गोदाम से हुई चोरी मामलें में फरार चल रहे दो गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two absconding arrested in warehouse theft case
एक गोदाम में चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

बरोटीवाला-खुशहालपुर रोड पर स्थित एक गोदाम से 19 मई को भारी मात्रा में तंबाकू उत्पाद चोरी हो गए थे। गोदाम स्वामी रविकांत सिंघल पुत्र अमरनाथ सिंघल निवासी बायखाला सेलाकुई ने घटना की शिकायत सहसपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अमित नामक युवक को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र से चोरी किया गया सामान बरामद किया। पूछताछ में अमित कुमार ने अपने साथ दो अन्य युवकों फिरोजाबाद (यूपी) के नई बस्ती भोजिया निवासी अभिषेक उर्फ गगन पुत्र देवेंद्र सिंह, दिल्ली के नागलोई क्षेत्र के निवासी नरेश कुमार पुत्र वृद्धा राम के बारे में जानकारी दी थी। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि दोनों आरोपी घटना के समय से लगातार फरार चल रहे थे, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed