फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Twin brothers scorched by the current of high tension line died during treatment

हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे जुड़वा भाईयों की उपचार के दौरान मौत

Fri, 27 May 2022 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Twin brothers scorched by the current of high tension line died during treatment
24 मई को बनियावाला गांव के सेवली रोड के नंदन इनक्लेव में छत पर पानी के पाइप से खेलते वक्त हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे दोनों जुड़वां भाइयों की शुक्रवार को सुबह श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर, हादसे को लेकर पिटकुल प्रबंधन भी जांच कर रहा है। नंदन इनक्लेव निवासी शेर सिंह बिष्ट ने हाल में मकान का प्रथम तल बनाया है। 24 मई को उनकी पत्नी पानी की मोटर लगाकर पाइप से प्रथम तल पर धुलाई कर रही थी। इस दौरान उनके छह साल के जुड़वां बेटे प्रिंस और गोलू पाइप से खेल रहे थे, जबकि बच्चों की मां घर के काम में लग गई। महिला ने पानी का प्रेशर 132 केवी हाईटेंशन लाइन की ओर मारा।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से पानी के साथ करंट दोनों जुड़वां बच्चों तक पहुंच गया, जिससे दोनों झुलस गए। दोनों को परिजन पहले प्रेमनगर और फिर कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया था। वसंत विहार एसओ नरेश राठौर ने बताया कि दोनों की उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। बच्चों की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र का माहौल भी गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed