{"_id":"6022d82b8ebc3e6fd71ace71","slug":"turn-the-phone-on-if-you-want-to-have-a-septic-tank-cleaned-dehradun-news-drn37031340","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैप्टिक टैंक साफ करवाना है तो कैंट बोर्ड को घुमाइए फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैप्टिक टैंक साफ करवाना है तो कैंट बोर्ड को घुमाइए फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। कैंट क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के लोगों को अब सैप्टिक टैंक साफ करवाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। कैंट बोर्ड क्षेत्र के सैप्टिक टैंक साफ करवाने वाले ठेकेदारों का पंजीकरण करवाएगा। पंजीकरण होने के बाद अगर किसी को अपना सैप्टिक टैंक करवाना तो वह कैंट बोर्ड को फोन कर मदद मांग कर सकता है।
दरअसल, कैंट क्षेत्र क्लेमेंटटाउन में सीवर लाइन की व्यवस्था नहीं है। लिहाजा यहां जितने भी भवन, मकान है, उन्होंने सीवर के लिए सैप्टिक टैंक बना रखे हैं। एक अंतराल के बाद सैप्टिक टैंक भर जाते हैं। इसके बाद टैंक खाली करवाने के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। इस संबंध में लोग कैंट ऑफिस में फोन मदद की गुहार लगाते हैं, लेकिन कैंट बोर्ड के पास नंबर नहीं होने के कारण वह भी लोगों की मदद नहीं कर पाते। लोगों की समस्याओं और शिकायतों को देखते हुए अब कैंट बोर्ड ने सैप्टिक टैंक साफ करने वाले ठेकेदारों का पंजीकरण करने की योजना बनाई है। इसके लिए बोर्ड ने ठेकेदारों से अपील की है कि वह कैंट बोर्ड में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए। पंजीकरण होने के बाद यदि किसी व्यक्ति को अपना सैप्टिक टैंक साफ करवाना है तो वह कैंट बोर्ड में फोन कर सकता है।
---
कैंट काफी बड़ा क्षेत्र है। सीवर लाइन की व्यवस्था न होने के कारण लोगों ने घरों में ही सीवर टैंक बनवाए हैं। जिन्हें समय-समय पर खाली करवाना पड़ता है। लोग इस संबंध में लगातार कैंट बोर्ड को सैप्टिक टैंक साफ करवाने वालों की जानकारी मांगते हैं, लेकिन पंजीकरण न होने के कारण कैंट बोर्ड लोगों की मदद नहीं कर पाता। अब कैंट बोर्ड ऐसे ठेकेदारों का पंजीकरण करवा रहा है। जिससे लोगों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
-अभिषेक राठौर, सीईओ, कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन