फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tunnel will built in Dharasu in All Weather Road Project uttarakhand

ऑलवेदर रोड प्रोजेक्ट: भूस्खलन जोन से मिलेगा छुटकारा, धरासू में बनेगी 700 मीटर लंबी सुंरग

Mon, 15 Apr 2019 11:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tunnel will built in Dharasu in All Weather Road Project uttarakhand
सुरंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

यमुनोत्री की ओर धरासू बैंड पर भूस्खलन की समस्या से निपटने के लिए एक सुरंग बनाई जाएगी। ये सुरंग ओजरी नामक स्थान पर बनेगी। चारधाम ऑलवेदर रोड प्रोजेक्ट के लिए कठिन चुनौती बना मार्ग का यह हिस्सा भूस्खलन के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। भूस्खलन को रोकने के उपायों पर विचार करने के बाद यहां सुरंग बनाने को ही उपयुक्त विकल्प माना गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सुरंग निर्माण के लिए अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को इसका जिम्मा सौंपा गया है। विभाग सुरंग निर्माण की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है। मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग हरिओम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। सूत्र बताते हैं कि गत सात मार्च को चारधाम ऑलवेदर रोड प्रोजेक्ट के लंबित मसलों पर मंत्रालय के स्तर पर एक बैठक हुई थी।
विज्ञापन

 

700 मीटर लंबी होगी सुरंग

जिसमें धरासू बैंड में सुरंग बनाने का मसला भी उठा था। सचिव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी भाग लिया था। 

राष्ट्रीय राजमार्ग 94 के यमुनोत्री के हिस्से वाले धरासू बैंड के पास ओजरी में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र करीब 500 मीटर लंबा है। इसका 400 मीटर हिस्सा तीखे ढलान वाला है। यहां 700 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जाएगा।

बता दें कि यहां अक्सर भूस्खलन होता रहता है जबकि मानसून के दौरान यहां बहुत ज्यादा भूस्खलन होता है, जिससे कई-कई घंटे मार्ग अवरूद्ध रहता है और बड़ी संख्या में यात्री फंस जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed