फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tuni-Mori-Purola road remained closed for five hours due to rain

Dehradun News: बारिश के कारण पांच घंटे बंद रहा त्यूणी-मोरी-पुरोला मार्ग

Thu, 27 Jun 2024 05:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Tuni-Mori-Purola road remained closed for five hours due to rain
बारिश के कारण त्यूणी-मोरी-पुरोला मोटरमार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया। इस कारण करीब पांच घंटे तक यातायात ठप रहा। बुधवार की सुबह हनोल मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु बीच मार्ग पर फंस गए। सुबह करीब दस बजे सड़क से मलबा हटाया गया। उसके बाद यातायात सुचारू किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात त्यूणी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते बरसाती नाले उफान पर आए। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे त्यूणी-मोरी-पुरोला मोटरमार्ग पर चातरी गाड़, हनोल शिवढांग, शटगधार, दारमीगाड़ के पास जगह-जगह मलबा और बोल्डर आए गए। हनोल मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे कुछ श्रद्धालुओं ने तहसील प्रशासन को मोटरमार्ग के बंद होने की सूचना दी। तहसील प्रशासन की सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जेसीबी भेजी। सुबह करीब आठ बजे मोटरमार्ग से मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू हुआ। करीब दस बजे लोक निर्माण विभाग ने मलबा और बोल्डर को हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया। तहसीलदार गंगाराम पेटवाल ने बताया कि दारमीगाड़ से लेकर चातरी गाड़ के बीच मोटरमार्ग मलबा आ गया था। बताया मलबे और बोल्डर को हटाकर मोटरमार्ग को खोल दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed