फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ttarakhand: Minister of State Rekha Arya Boycott meeting of the cabinet subcommittee

उत्तराखंडः मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक का राज्यमंत्री रेखा आर्य ने किया बायकॉट

Wed, 12 Feb 2020 03:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Feb 2020 03:10 AM IST
सार

  • कार्मिक विभाग पर लगाया दादागिरी का आरोप
  • सदस्यों को दिखाए बगैर ही कार्यवृत्त जारी कर दिया 

विज्ञापन
ttarakhand: Minister of State Rekha Arya Boycott meeting of the cabinet subcommittee
रेखा आर्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीधी भर्ती के आरक्षण रोस्टर को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सदस्य राज्यमंत्री रेखा आर्य ने अपनी ही सरकार के कार्मिक विभाग पर दादागिरी करने का आरोप जड़ा है। कार्मिक विभाग की कार्यप्रणाली से वह इस कदर नाराज हुईं कि मंगलवार को उपसमिति की बैठक का ही बायकॉट कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने ‘अमर उजाला’ को बताया कि पिछली बैठक में उन्होंने सुझाव दिए थे, उन पर सहमति भी बनी, लेकिन कार्मिक विभाग ने बैठक के जो मिनट्स जारी किए, उसमें उन सुझावों को आधे-अधूरे ढंग से शामिल किया गया। विभाग ने अपने स्तर पर मिनट्स जारी कर दिए। उपसमिति के सदस्यों से इस पर अनुमोदन लेने की जहमत तक नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि कार्मिक विभाग यदि इसी आचरण से काम करता है तो कोई समाधान नहीं निकलेगा। ऐसे में बैठक में शामिल होने का उन्हें कोई औचित्य दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि समिति के सदस्यों के सुझावों पर कार्मिक विभाग अनुपालन नहीं कर रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक प्रकार से कार्मिक विभाग की यह दादागिरी है। वह समस्या को सुलझाना नहीं, उलझाना चाहता है। वह सामाजिक समरसता को बिगाड़ना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे लगता है कि यदि पूर्व के सुझावों पर काम नहीं किए गए, तो अभी की बैठकों में जाने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए मैं बैठक में नहीं गई। मैंने बैठक का बायकॉट किया।’ रेखा ने कार्मिक विभाग पर मुख्यमंत्री और उपसमिति के अध्यक्ष को गुमराह करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

बता दें कि सीधी भर्ती के आरक्षण रोस्टर के परीक्षण को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की यह दूसरी बैठक थी। पिछली बैठक में उपसमिति के तीनों सदस्यों ने भाग लिया था। लेकिन मंगलवार को हुई बैठक में उपसमिति के अध्यक्ष मदन कौशिक ही मौजूद रहे। उपसमिति के सदस्य कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी बैठक में नहीं आए।

बैठक में आज केवल प्रतिनिधि बुलाए गए थे। समिति की सदस्य रेखा आर्य देहरादून में थीं, उन्हें भी फोन करके सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने किन्हीं कारणों से बैठक में आने में असमर्थता जताई। उनका कोई मसला होगा तो उस पर चर्चा कर ली जाएगी।
- मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री व अध्यक्ष, मंत्रिमंडलीय उपसमिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed