फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truth of rahul gandhi in uttarakhand.

पढ़िए, राहुल गांधी के उत्तराखंड में होने का पूरा सच

Wed, 25 Feb 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Feb 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
truth of rahul gandhi in uttarakhand.

राहुल गांधी के उत्तराखंड में होने की खबर सुर्खियों में आने के बाद उत्तरकाशी दिन भर नेशनल मीडिया की सुर्खियों में रहा। बुधवार सुबह से ही चर्चा शुरू हो गई कि राहुल गांधी छुट्टियां बिताने उत्तरकाशी पहुंचे हैं।

विज्ञापन


कुछ चैनलों पर उनके दयारा एवं बार्सू के पास कैंप करने से संबंधित फोटोग्राफ तक चले। राहुल के बारे में उत्तरकाशी प्रशासन से पूछताछ होती रही।

जिला प्रशासन ने बेशक राहुल के आगमन से इनकार किया हो लेकिन सियासी छुट्टी के बाद एकाएक विवादों में राहुल के उत्तरकाशी आने की चर्चा ने जिले को चर्चा में ला दिया है।
विज्ञापन


दरअसल राहुल 20 अक्तूबर 2009 को राहुल साथियों के साथ दियारा बुग्याल की ट्रैकिंग के लिए पहुंचे थे। यही नहीं, उत्तरकाशी में बंदरपूंछ और द्रोपदी का डांडा (चोटी) के दर्शन का आकर्षण भी मन में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वक्त राहुल का आना हैरानी की बात नहीं

truth of rahul gandhi in uttarakhand.

उस वक्त राहुल कांग्रेस के महासचिव थे। उस वक्त पर्वत शिखरों ने हरीतिमा की चादर ओढ़ रखी थी। इस समय बर्फ से ढका दयारा बुग्याल साहसिक खेलों को आमंत्रण दे रही है। बर्फ का यही सफेद रंग अध्यात्म और मन के सुकून के प्रतीक को भी खुद में धारण किए हुए है।

कुल चार दिन के प्रवास में राहुल ने दयारा बुग्याल में बकरा टॉप तक ट्रैकिंग भी की थी। ऐसे में इस समय दिल्ली के झंझावात से निजात पाने के लिए राहुल इस समय भी उत्तरकाशी की ओर रुख करें तो हैरान होने वाली बात नहीं है।

फिर एडवेंचर स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले राहुल के लिए इस समय उत्तरकाशी कई मायनों में आकर्षण का केंद्र साबित हो सकता है।

दयारा बुग्याल के अलावा भी उत्तरकाशी में कई ऐसे खूबसूरत स्थान हैं जहां देवदार के पेड़ों से छन कर चांदनी आती है। मिनी स्विटजरलैंड के खिताब से नवाजा गया हर्षिल भी इस समय बर्फ से लकदक है।

बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए है सबसे मुफीद

truth of rahul gandhi in uttarakhand.

उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से जुडे़ आमोद पंवार के मुताबिक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए हर्षिल इस समय सबसे मुफीद जगह है। वैसे भी प्रदेश सरकार विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन चार धाम यात्रा शुरू कर चुकी है। अध्यात्म से दो चार होने का मन हो तो गंगोत्री और यमुनोत्री का पूरा क्षेत्र मौजूद है।

साहसिक खेलों में पर्वतारोहण के लिए यह माकूल समय है। उत्तराखंड में उत्तरकाशी ही एक ऐसी जगह है जिसकी एक साथ कई चोटियां इसके लिए आमंत्रित करती हैं। तपोवन से भागीरथी- एक, दो और तीन, मेरु पर्वत, शिवलिंग आदि चोटियां हैं जिनको मापते हुए बर्फ पर चहलकदमी का आनंद लिया जा सकता है।

इससे अलग हटकर हर की दून है जिसे मिनी वैली ऑफ फ्लावर के रूप में जाना जाता है। उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान भी है जो कई स्थानों पर स्कीइंग का प्रशिक्षण भी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed