फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truth of helicopter crash in badrinath

सामने आयी बदरीनाथ हेलीकॉप्टर क्रेश की असली वजह, यहां जानिए

Sun, 11 Jun 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ Updated Sun, 11 Jun 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
truth of helicopter crash in badrinath
helicopter crash - फोटो : amarujala

शन‌िवार को बदरीनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रेश में जहां एक इंजीन‌ियर की दर्दनाक मौत हो गई वहीं पायलट भी गंभीर रूप से घायल हो गए। लेक‌िन इस हादसे की जो असली वजह सामने आयी है वह आपको भी चौंका देगी।

विज्ञापन


तीर्थयात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड से करीब सौ मीटर ऊंची उड़ान भरने के बाद अनियंत्रित होकर जमीन से टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


इसके ब्लेड से कटकर इंजीनियर मौत हो गई, जबकि दो पायलट और पांच तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए। सभी तीर्थयात्रियों को पुलिस प्रशासन ने गंतव्य के रवाना किया। ये यात्री हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद हरिद्वार लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को केदारनाथ के दर्शन कर बड़ोदरा (गुजरात) के एक ही परिवार के पांच तीर्थयात्री केस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से शाम को बदरीनाथ पहुंचे थे। शनिवार सुबह सवा सात बजे तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद डेढ़ किमी दूर हेलीपैड पहुंचे। 

इसकी जो वजह सामने आयी है वह हवा का दबाव कम होना। हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और जैसे ही हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद सौ मीटर ऊपर उठा, हवा का दबाव कम होने के कारण वह जमीन पर तिरछा होकर गिर पड़ा।

इंजीन‌ियर के हुए टुकड़े

truth of helicopter crash in badrinath
helicopter crash - फोटो : amarujala

​हादसे के बाद असम निवासी इंजीनियर विक्रम लांबा हेलीकॉप्टर का दरवाजा खोलकर नीचे कूद गए, लेकिन वह तेज गति से चल रहे पंखे की चपेट में आ गए और उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए। 

हेलीकॉप्टर में सवार तीर्थयात्री जशोदा बेन पत्नी नवीन भाई पटेल, नवीन भाई पटेल पुत्र जस भाई, लीला बेन पत्नी हरीश भाई, हरीश भाई पुत्र बेचर भाई और रमेश भाई पुत्र अरविंद भाई पटेल (सभी बड़ोदरा, गुजरात निवासी) के साथ ही पायलट संजय वसी पुत्र श्रीधर वसी, निवासी 227/1 कस्बा पैठ, पुणे महाराष्ट्र) तथा सह पायलट अल्का शुक्ला, 482 पटेल नगर कानपुर यूपी हेलीकॉप्टर में ही बैठे रहे। 

जब हेलीकॉप्टर के इंजन ने काम करना बंद कर दिया और पंखे रुक गए, तब मौके पर पुलिस टीम व स्थानीय लोग पहुंचे। हेलीकॉप्टर में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

तीर्थयात्रियों को वाहन से बदरीनाथ लाया गया और आधा घंटे बाद वाहन से हरिद्वार भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि उड़ान के लिए हवा का दबाव कम होने के कारण हेलीकॉप्टर हादसा हुआ। सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। मृतक इंजीनियर के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed