फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truth came after two cadets death in indian military academy dehradun

IMA में दो कैडेट्स की मौत के बाद सामने आया एक और सच, अधिकारियों ने किया खुलासा

Tue, 22 Aug 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Aug 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
truth came after two cadets death in indian military academy dehradun

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में ट्रेन‌िंग के ल‌िए आए पंजाब और पश्चिम बंगाल के कैडेट्स की मौत के बाद एक और सच सामने आया है। आईएमए प्रशासन के अध‌िकारियों ने खुद ये बात कबूली है। 

विज्ञापन


रव‌िवार को कैडेट्स की मौत के बाद सोमवार को अध‌िकारियों ने खुलकर बात सामने रखी। उन्होंने बताया क‌ि, सात कैडेट्स ‘पहला कदम’ ट्रेनिंग कैंप के दौरान सहारनपुर के बादशाहीबाग में बेहोश हुए थे।
विज्ञापन


इनमें से दो कैडेटों की मौत के बाद आईएमए प्रशासन अब सामने आया है। बताया गया है कि दौड़ते वक्त डिहाइड्रेशन की वजह से कैडेट्स की तबीयत बिगड़ी थी। आईएमए के पीआरओ मेजर दिनेश के मुताबिक, बीते सप्ताह बादशाहीबाग में आईएमए के जेंटलमैन कैडेट्स का ‘पहला कदम’ ट्रेनिंग कैंप चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

truth came after two cadets death in indian military academy dehradun

कैंप के दौरान डिहाइड्रेशन की वजह से सात कैडेट्स बेहोश हो गए थे। आईएमए प्रशासन की ओर से सभी कैडेट्स को तुरंत चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। एक कैडेट दीपक शर्मा को निकट के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

​दूसरे कैडेट नवीन कुमार छेत्री को देहरादून स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रात करीब 11:50 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

आईएमए के मुताबिक, पांच कैडेट्स का इलाज अभी भी मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed