फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Truck stuck in Chatwapipal landslide zone on Badrinath Highway Karanprayag Chamoli

Karanprayag News: बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल भूस्खलन जोन में फंसा ट्रक, घंटों मशक्कत के बाद शुरू हुई आवाजाही

Mon, 16 Sep 2024 02:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Sep 2024 02:56 PM IST
सार

बारिश और भूस्खलन के चलते बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। हाईवे कुछ देर खुलने के बाद फिर भूस्खलन के चलते बंद हो जाता है। आज सुबह एक ट्रक फंसने से आवाजाही ठप हो गई।

विज्ञापन
Truck stuck in Chatwapipal landslide zone on Badrinath Highway Karanprayag Chamoli
ट्रक फंसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल भूस्खलन जोन में एक लोड ट्रक फंस गया। जिसके चलते यहां हाईवे पर यातायात बंद हो गया था। सुबह बंद हुआ हाईवे दस बजे खुल  गया। यहां पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा पानी के साथ आ रहा है। जिससे यहां दलदल बना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बीते शनिवार को भी यहां तीन घंटे हाईवे बंद रहा। जबकि रविवार सुबह भी मलबा आने के चलते यातायात एक घंटे तक प्रभावित रहा। दूसरी तरफ बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। रविवार को 8287 श्रद्धालुओं ने बदरी विशाल के दर्शन किए। अभी तक 969815 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित होने के बावजूद श्रद्धालुओं का धाम में पहुंचने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब धाम में मौसम सुहावना हो गया है। श्रद्धालु प्राकृतिक सौंदर्य का भी लुत्फ उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ पैदल यात्रा ने भी पकड़ी रफ्तार
वहीं मौसम में सुधार होते ही केदारनाथ पैदल यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को पैदल मार्ग से 8460 यात्रियों ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया।इस दौरान 4084 श्रद्धालु दर्शन कर लौट भी आए। सोनप्रयाग भूस्खलन जोन में एसडीआरएफ के जवानों ने यात्रियों को रास्ता पार कराया। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने गौरीकुंड से लिनचोली तक पैदल मार्ग का जायजा लेते हुए यात्रियों से बातचीत भी की।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर PM मोदी मौन...भाजपा को राहुल का डर; BJP पर बरसे रावत

रविवार को सुबह से ही सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी। सुहावने मौसम के बीच सुबह 5 बजे से यात्रियों को धाम के लिए छोड़ा गया। सुबह 8 बजे तक तीन हजार श्रद्धालुओं ने सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार भी यात्रियों के साथ पैदल चलते हुए लिनचोली पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed