फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck stuck for two hours on Telpur bypass road

Dehradun News: तेलपुर बाईपास रोड पर दो घंटे तक फंसा रहा ट्रक

Wed, 12 Feb 2025 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck for two hours on Telpur bypass road
विकासनगर। तेलपुर बाईपास रोड पर हनुमत धाम के पास एक ट्रक पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। इसके चलते सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी चौपहिया वाहन चालकों को वाहन निकालने में हुई। मंगलवार दोपहर को तेलपुर बाईपास से एक ट्रक बाबूगढ़ से तेलपुर की ओर आ रहा था। तेलपुर बाईपास पर नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। हनुमत धाम के पास ट्रक कच्ची सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। करीब दो घंटे तक ट्रक गड्ढे में फंसा रहा। सड़क संकरी होने के कारण मार्ग गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि ट्रक कुछ देर बाद निकल गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed