फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truck hit the hill in satpuli uttarakhand, 16 injured

ब्रेक फेल होने पर चालक ने दिखाई सूझबूझ, पहाड़ी से टकराकर रोका भीषण हादसा, 16 लोग घायल

Sat, 17 Aug 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 17 Aug 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
truck hit the hill in satpuli uttarakhand, 16 injured
क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली के पास एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत 16 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हंस अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जहां से सभी को कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रक में सवार मोदीपुरम, मेरठ निवासी सभी लोग एक ही कुटुंब (राजस्थानी बागड़ी समुदाय) के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

दुर्घटना में चालक सहित 16 यात्री घायल

थानाध्यक्ष सतपुली त्रिवेंद्र सिंह रौतेला के अनुसार, बृहस्पतिवार रात दो बजे एनएच 534 पर सतपुली से दो किमी. पहले मेरठ से अगस्त्यमुनि जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। दुर्घटना में चालक सहित 16 यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पर थाना सतपुली से उपनिरीक्षक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एवं अन्य वाहनों से द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल पहुंचाया।

तीव्र ढलान में ब्रेक फेल हो गए थे

जहां गंभीर रूप से घायल रवि (35), गौरी (32), सतीश (32), मुकेश (32), मोहित (7), कार्तिक (3), राशी (5), सानिया (10), जुगनू (13), साहिल (15), अंशिका (10), आयुष (3), रीता (26), विनय (5), सुनीता (28) और चालक बबलू (44) को प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चालक के अनुसार तीव्र ढलान में ब्रेक फेल हो गए, जिससे उसने पहाड़ी पर ट्रक को टकरा दिया। जिस जगह ट्रक पहाड़ी से टकराया, उससे महज 8-10 मीटर आगे सैकड़ों फिट गहरी खाई है। यदि पहाड़ी से टकराकर ट्रक नहीं रुकता तो भयावह हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed