{"_id":"5c8b42e5bdec2214530f969f","slug":"truck-hit-leopard-died-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गुलदार की मौत, वन विभाग ने कब्जे में लिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गुलदार की मौत, वन विभाग ने कब्जे में लिया शव
Fri, 15 Mar 2019 11:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश के छिद्दरवाला में आज एक गुलदार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और गुलदार के शव को कब्जे में लिया। मृत गुलदार की आयु लगभग 6 वर्ष है। गुलदार नर है। पोस्टमार्टम के बाद गुलदार का विसरा वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को हरिद्वार के बहादरबाद में ब्लॉक क्षेत्र के पूरणपूर गांव के जंगल में रहने वाले वन गुर्जर गफ्फूर पर पशु चराते वक्त गुलदार ने हमला कर दिया था। उसे बहादराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे 12 टांके लगाए गए। हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को ही पौड़ी जिला मुख्यालय से सटे एक गांव में दिन दहाड़े गुलदार का शावक घुस गया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार के शावक को रेस्क्यू किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई दिनों से एक गुलदार दो शावकों के साथ देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने गुलदार व उसके दूसरे शावक को पकड़कर जंगल में छोड़े जाने की मांग की। वहीं वन विभाग की टीम ने पकड़े गए गुलदार के शावक को जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन