{"_id":"6715ec767e8002d7e20f3853","slug":"truck-falls-into-ganga-near-rishikesh-badrinath-highway-driver-and-woman-missing-devprayag-srinagar-garhwal-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devprayag News: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास हुआ हादसा, गंगा में समाया ट्रक, चालक और उसकी पत्नी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devprayag News: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास हुआ हादसा, गंगा में समाया ट्रक, चालक और उसकी पत्नी लापता
Mon, 21 Oct 2024 11:51 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:51 AM IST
सार
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास एक ट्रक गंगा में समा गया। वाहन में चालक और उसकी पत्नी थी, जो लापता हैं।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर सैनिक होटल के निकट एक ट्रक गंगा नदी में समा गया। दुर्घटना में चालक व उसकी पत्नी के नदी में डुबने की आशंका है। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए टिहरी व श्रीनगर बांध से पानी को कम किये जाने को कहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार सुबह देवप्रयाग से करीब चार किमी आगे केबिल बिछा रहे लोगों द्वारा सड़क के पैरापिट सहित खाई की ओर पेड़ टूटे दिखने से किसी वाहन के नदी में गिरने की संभावना जताई गई। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी रावत को सड़क से करीब 120 मीटर नीचे गंगा किनारे ट्रक का पिछला हिस्सा मिला।
विज्ञापन
जबकि ट्रक का केबिन नदी में समाया हुआ था। पुलिस द्वारा वाहन स्वामी टिंकू से संपर्क किए जाने के बाद जानकारी मिली कि ट्रक बिहारीगढ़ से मिनरल वाटर की बोतलें लेकर गोपेश्वर के लिए चला था। चालक अजय 38 बर्ष नजीबाबाद उ प्र के साथ उसकी पत्नी राजेश्वरी भी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: बड़ी खबर...पंचायत चुनाव इस साल नहीं होंगे, कार्यकाल भी नहीं बढ़ेगा, सीएम ने 20 तक मांगी थी रिपोर्ट
राजेश्वरी अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग में दुकान चलाती है। रविवार रात वह भी पति के साथ चली थी। पुलिस द्वारा पति-पत्नी की गंगा में तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।