{"_id":"60072aaa8ebc3e31ca3eb193","slug":"truck-driver-arrested-for-black-marketing-of-ration-vikas-nagar-news-drn3682458120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन की कालाबाजारी करने पर ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन की कालाबाजारी करने पर ट्रक चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने सरकारी राशन की कालाबाजारी करने पर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा सप्लाई इंस्पेक्टर रियल हेड पूनम रावत की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
बीते सोमवार को खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने रसूलपुर से सरकारी खाद्यान्न से भरे एक ट्रक को पकड़ा था। यहां पर ट्रक से खाद्यान्न को एक लोडर वाहन मेें पलटा जा रहा था। तहरीर में सप्लाई इंस्पेक्टर ने कहा कि ट्रक को विकासनगर स्थित खाद्य गोदाम से नैनबाग ले जाया जा रहा था, लेकिन चालक ने ट्रक को सीधे नैनबाग ले जाने के बजाय रसूलपुर के पास एक खाली प्लाट में रोक लिया। इसमें से खाद्यान्न को निकाल कर छोटे वाहन में लोड किया जा रहा था। मौके पर पहुंची विपणन निरीक्षक मोनिका अरोड़ा ने मामले की जांच की तो वाहन से कुल खाद्यान्न में से 03.17 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला। इस पर पुलिस ने उनकी तहरीर पर वाहन चालक सोनू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम पुरसोलगांव थाना चंबा टिहरी गढ़वाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई कविंद्र राणा, कांस्टेबल सतीश दहियान और परविंदर कुमार मौजूद रहे।