फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck Collision Handcart and Break divider and enter into house

देहरादून में देर रात बेकाबू ट्रक ने ठेली वाले को उड़ाया, डिवाइडर तोड़कर घर में घुसा

Thu, 15 Nov 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Nov 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Truck Collision Handcart and Break divider and enter into house
ट्रक की टक्कर के बाद घायल

सहारनपुर रोड पर एक ट्रक ने ठेली को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर सड़क किनारे एक घर में घुस गया। हादसे में ठेली संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोग ट्रक में आग लगाने पर उतारू थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जैसे-तैसे स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन


हादसा बुधवार रात सहारनपुर रोड स्थित मतवाला बाग के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक डिटरजेंट पाउडर से से भरा एक ट्रक लक्खीबाग क्षेत्र से सहारनपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच मतावाला बाग के पास ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे चल रहे एक ठेले को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा और एक घर में जा घुसा। हादसे में ठेली संचालक बुद्धयी सिंह (32) निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। कुछ लोगों ने घायल ठेली संचालक को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, मौके पर जमा भीड़ ने सहारनपुर रोड पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते मातावाला बाग से लेकर सब्जी मंडी चौक तक जाम लग गया।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। कुछ लोग ट्रक को आग लगने तक की चेतावनी देने लगे।

लोगों का आरोप था कि ट्रक चालक शहर में तेजी गति से वाहन चलाते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि ट्रक क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed