फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck and car Accident in udham singh nagar five killed

उत्तराखंड: ट्रक और वैन की टक्कर में बच्ची समेत पांच यात्रियों की मौत, छह की हालत गंभीर

Tue, 15 May 2018 08:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 15 May 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
Truck and car Accident in udham singh nagar five killed
accident in khatima

नानकमत्ता बाईपास पर सोमवार को मारुति वैन और डंपर में आमने-सामने की टक्कर में रामपुर के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल हैं। छह घायलों को खटीमा के नागरिक अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


यहां से चार को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी रेफर कर दिया। वैन में ड्राइवर समेत 11 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वैन चालक को झपकी आने के चलते हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। शवों का पोस्टमार्टम खटीमा में होगा।
विज्ञापन


रामपुर निवासी 11 लोग ओमिनी वैन (यूपी 22 एए 1750) से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे ये लोग दर्शन कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:20 बजे नानकमत्ता बाईपास पर सुंदरनगर गांव के पास तेज रफ्तार वैन की टक्कर सामने से आ रहे रेत से लदे डंपर (यूके 04 सीबी 2475) से हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वैन के परखचे उड़ गए, जबकि डंपर के अगले और पिछले टायर निकल गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Truck and car Accident in udham singh nagar five killed
accident in khatima

इधर, वैन में सवार कुछ लोग छिटककर सड़क पर आ गिरे, जबकि अन्य वैन में ही फंसकर रह गए। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। मौके पर पहुंचे सुंदरनगर के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस  से घायलों को खटीमा के नागरिक अस्पताल भिजवाया।

हादसे की सूचना मिलते ही खटीमा सीओ कमला बिष्ट, कोतवाल कुंवर सिंह रावत, एसएसआई जगदीश ढकरियाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान घायलों के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंच चुके  थे। घायलों के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक बच्ची समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इनकी गई जान
1- परविंदर उर्फ सोनू (21) पुत्र श्रीराम (वैन चालक) निवासी सुनारखेड़ा गांव, रामपुर।
2- रेखा (25) पुत्री चरनलाल।
3- सीमा (28) पत्नी मुकेश।
4- अनुष्का (1) पुत्री मुकेश
5- मुकेश (35) पुत्र चरनलाल। (इलाज के दौरान दम तोड़ा)
 

Truck and car Accident in udham singh nagar five killed
accident in khatima

यह हुए घायल  
- चरनलाल (50) निवासी सुनारखेड़ा, रामपुर। (रेफर)
- विनीता (13) पुत्री चरनलाल। (रेफर)
- रितेश (2) निवासी गुजरेला रामपुर। (रेफर)
- अरविंद (6) निवासी गुजरेला। (रेफर)
- गीता (18) मुकेश की साली। (रेफर)
- प्रमोद (22) पुत्र छेदालाल निवासी गोटिया चौराहा राज डांडिया रामपुर। (खटीमा में भर्ती)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed