{"_id":"4595d799aa5af4ab53369e04caad9e71","slug":"trivendra-says-home-minister-break-the-morale-of-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले त्रिवेन्द्र, गृहमंत्री तोड़ रहे सेना का मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले त्रिवेन्द्र, गृहमंत्री तोड़ रहे सेना का मनोबल
अमर उजाला, अजीत सिंह राठी, देहरादून
Updated Thu, 22 Aug 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के उस बयान पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है, जिसमें शिंदे ने कहा है कि सैनिक नहीं चाहते कि युद्ध हो।
विज्ञापन
रावत ने कहा कि यह हैरतअंगेज बात है कि देश का गृह मंत्री सैनिकों का मनोबल गिराने का प्रयास करता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीर को खुले तौर पर समर्थन देने के बाद भी देश के गृह मंत्री का यह वक्तव्य हतोतसाहित करना वाला है।
विज्ञापन
पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब
जबकि सच यह है कि देश की सेना पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है लेकिन केंद्र की यूपीए सरकार इतनी कमजोर हो चुकी है कि वहां कोई निर्णय नहीं होता।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के गृह राज्य मंत्री का सेना के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल होना भी देश की एकता और अखंडता तो तार तार करता है। ऐसे मंत्री के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।
प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है मंत्री के पीआरओ युद्धवीर सिंह की हत्या और हरिद्वार में एक कांस्टेबल की हत्या ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है।
थपलियाल ने कहा कि नेपाल की सीमा पर अब्दुल करीम टूंडा का पकड़ा जाना भी प्रदेश की पुलिस व खुफिया एजेंसियों के लिए घातक है।