फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Triple Talaq bill Husband Give talaq to his wife on phone in haridwar

ट्रिपल तलाक: बिल पारित होने के अगले ही दिन पति ने फोन पर पत्नी को दिया तलाक

Thu, 01 Aug 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Triple Talaq bill Husband Give talaq to his wife on phone in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

राज्यसभा में तीन तलाक का बिल पारित होने के एक दिन बाद ही हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। बुधवार को एक महिला के पति ने तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया।

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी सितंबर 2013 में हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी एक युवक के साथ की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कम दहेज के लिए विवाहिता को परेशान कर रहा है। यही नहीं लगभग ढाई महीने पहले ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से वह मायके में रह रही है। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने अपने गुजारे के लिए न्यायालय में वाद दायर किया है। आरोप है कि मंगलवार रात युवक ने अपनी पत्नी के पास फोन किया और गालीगलौज की और फिर तीन बार तलाक कहकर पत्नी से रिश्ता तोड़ लिया।

विवाहिता ने पति की हरकत की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को वह अपने परिजनों के साथ लक्सर कस्बा चौकी पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। उधर, चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार का कहना है कि शिकायत मिली है। पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। इसके बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed