{"_id":"5d38bbab8ebc3e6d117f27c1","slug":"tricolor-in-madrasas-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में फहरेगा तिरंगा, होगा राष्ट्रगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में फहरेगा तिरंगा, होगा राष्ट्रगान
Thu, 25 Jul 2019 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में संचालित हो रहे मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान भी होगा। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने सैद्धांतिक तौर पर यह निर्णय ले लिया है और अब बोर्ड की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष बिलाल रहमान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को बोर्ड की बैठक बुलाई गई है, जिसमें बोर्ड के संचालन को लेकर कई बड़े और अहम फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
रहमान के मुताबिक, प्रदेश में करीब 700 मदरसे संचालित हो रहे हैं। इनमें 300 मदरसे राज्य मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं। इन सभी मदरसों में 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले वर्ष भी मदरसों में झंडारोहण समारोह के आयोजन हुए थे और इस साल भी ये कार्यक्रम होंगे। बोर्ड की बैठक में करीब 250 मदरसों को मान्यता देने का प्रस्ताव आएगा।
पिछले कई सालों से ये प्रस्ताव लंबित हैं, जिन पर फैसला नहीं लिया गया है। मदरसों के पाठ्यक्रमों में देशभक्ति से प्रेरित साहित्य को भी शामिल कराने की योजना है, जिस पर बोर्ड बैठक में चर्चा होगी।