फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tricolor in Madrasas on Independence Day

देहरादूनः स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में फहरेगा तिरंगा, होगा राष्ट्रगान

Thu, 25 Jul 2019 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
tricolor in Madrasas on Independence Day
तिरंगा

प्रदेश में संचालित हो रहे मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान भी होगा। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने सैद्धांतिक तौर पर यह निर्णय ले लिया है और अब बोर्ड की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। 

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष बिलाल रहमान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को बोर्ड की बैठक बुलाई गई है, जिसमें बोर्ड के संचालन को लेकर कई बड़े और अहम फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन


रहमान के मुताबिक, प्रदेश में करीब 700 मदरसे संचालित हो रहे हैं। इनमें 300 मदरसे राज्य मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं। इन सभी मदरसों में 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी मदरसों में झंडारोहण समारोह के आयोजन हुए थे और इस साल भी ये कार्यक्रम होंगे। बोर्ड की बैठक में करीब 250 मदरसों को मान्यता देने का प्रस्ताव आएगा।


पिछले कई सालों से ये प्रस्ताव लंबित हैं, जिन पर फैसला नहीं लिया गया है। मदरसों के  पाठ्यक्रमों में देशभक्ति से प्रेरित साहित्य को भी शामिल कराने की योजना है, जिस पर बोर्ड बैठक में चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed