फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tricked into getting buried treasure through tantra-mantra

Dehradun News: तंत्र-मंत्र से गड़ा खजाना दिलाने का झांसा दिया, जमीन बिकवाई और 80 लाख से ज्यादा ठगे

Wed, 24 Dec 2025 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Tricked into getting buried treasure through tantra-mantra
रायपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र से गड़ा खजाना दिलाने का लालच देकर जालसाजों ने एक शख्स से 80 लाख से ज्यादा रुपये हड़प लिए। शिकायत पर मंगलवार को रायपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। नथुवावाला निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात हसीन राणा नामक व्यक्ति से हुई थी। हसीन ने मेलजोल बढ़ाया और उनकी लक्सर (हरिद्वार) स्थित जमीन की जानकारी जुटा ली। इसके बाद वह अपने साथी वाजिद और जावेद के साथ उनके घर पहुंचा। उसने वाजिद को सिद्ध तांत्रिक बताया। कहा कि उनके घर के नीचे सोना-चांदी दबा है।

ठगों ने पीड़ित को डराया कि यदि गड़े खजाने की बात किसी को बताई तो परिवार में मौत हो सकती है। कमरे में चिराग जलाकर और कुछ चांदी के सिक्के दिखाकर उन्हें यकीन दिलाया गया कि जमीन के नीचे खजाना है। इसके बाद शुद्धिकरण और 51 दुंबों की बलि के नाम पर रुपये ऐंठने शुरू किए। आरोपियों ने दबाव बनाकर राजकुमार की लक्सर स्थित सात बीघा जमीन 24 लाख में बिकवा दी और सारा रुपया हड़प लिया। इसके बाद नथुवावाला की जमीन को भी साजिश के तहत बिकवा कर 61 लाख रुपये नकद ले लिए। जब खरीदार जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed