{"_id":"5751dbbd4f1c1b2438109da3","slug":"triangle-fight-for-uttarakhand-rajyasabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में राज्यसभा के लिए होगी त्रिकोणीय जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में राज्यसभा के लिए होगी त्रिकोणीय जंग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले चुनाव में किसी भी प्रत्याशी के नाम वापस नहीं लेने के चलते त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पहले भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों में से एक के नाम वापसी की चर्चाएं थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
रिटर्निंग आफिसर जगदीश चंद्र ने बताया कि नामांकन वापस नहीं लेने से अब तीनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। मतदान 11 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद 5 बजे मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
राज्यसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव में तीन प्रत्याशियों कांग्रेस समर्थित प्रदीप टम्टा और दो निर्दलीय प्रत्याशियों गीता ठाकुर व अनिल गोयल ने नामांकन किया है। शुक्रवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था, लेकिन किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
क्रास वोटिंग पर भाजपा का दांव
पहले उम्मीद जताई जा रही थी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेगा। कांग्रेसियों को उम्मीद थी कि मुकाबला द्विपक्षीय होगा, लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।
प्रत्याशी के नाम वापस नहीं लेने के पीछे भाजपा की रणनीति बताई जा रही है। वहीं भाजपा समर्थित एक निर्दलीय प्रत्याशी का दावा है कि कांग्रेस के कई विधायक उसके संपर्क में हैं। यदि उक्त प्रत्याशी के दावों पर यकीन किया जाए तो मतदान के दौरान क्रास वोटिंग के भी पूरे आसार हैं। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का दावा है कि क्रास वोटिंग का सवाल ही नहीं उठता है। पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।