फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trial for vijay hazare trophy in dehradun

विजय हजारे ट्रॉफी: सिर्फ उत्तराखंडी होने से नहीं मिलेगी राज्य की क्रिकेट टीम में एंट्री

Wed, 29 Aug 2018 10:42 AM IST
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Aug 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
trial for vijay hazare trophy in dehradun
क्रिकेट

उत्तराखंड छोड़कर दूसरे राज्यों में बस चुके प्रवासियों को राज्य की किसी भी क्रिकेट टीम में शामिल होने का मौका मिलना बेहद मुश्किल है।

विज्ञापन


इसके लिए उन्हें कुछ शर्तों की कसौटी पर खरा उतरना होगा। खास बात यह है कि केवल उत्तराखंड का मूल निवासी होने की शर्त पर उन्हें ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं, राज्य का निवासी न होने के बावजूद यहां पढ़ाई या नौकरी करने वाले क्रिकेटर आसानी से टीम का हिस्सा बन सकते हैं। 
विज्ञापन


बीसीसीआई गाइडलाइन के अनुसार, ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी का जन्म संबंधित राज्य में होना आवश्यक है। या संबंधित राज्य में तीन वर्ष तक पढ़ाई या नौकरी करने वाला खिलाड़ी भी ट्रायल में शामिल हो सकता है। बहुत से प्रवासी क्रिकेटर ऐसे हैं, जिनके परिजनों ने उनके जन्म से पहले राज्य से पलायन कर दिया था। उन क्रिकेटरों का जन्म और पढ़ाई-लिखाई दूसरे राज्यों से ही हुई है। उन्होंने क्रिकेट भी दूसरे राज्यों के लिए ही खेला है। हालांकि वह अब मूल निवास प्रमाण पत्र तैयार करवा रहे हैं, जिससे कि वह आगामी ट्रायलों में शामिल हो सकें। दूसरी ओर, जो क्रिकेटर उत्तराखंड में पढ़ाई और नौकरी कर रहे हैं, वह ट्रायल का हिस्सा बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल में हुए शामिल
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हो रहे ट्रायल में हालांकि ऐसे क्रिकेटरों को भी शामिल किया गया है, जिनके पास उत्तराखंड का केवल मूल निवास प्रमाण पत्र है। राज्य क्रिकेट संचालन समिति की बैठक में यह मामला उठा था। तब मौजूदा ट्रायल में खिलाड़ियों को शामिल करने पर सहमति बनी थी। हालांकि अंतिम चयन से पहले समिति इस मामले में बीसीसीआई से बात कर मार्गदर्शन लेगी।

बड़ी संख्या में हैं प्रवासी खिलाड़ी
बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी क्रिकेटर अभी दूसरे राज्यों के लिए खेल रहे हैं। इसके अलावा बोर्ड और स्कूल स्तर पर भी काफी क्रिकेटर खेल रहे हैं। उत्तराखंड का मूल निवासी होने के चलते इन्हें ट्रायल में शामिल किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि बीसीसीआई की गाइडलाइन के चलते उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed