फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tree plantation with amar ujala.

अमर उजाला संग पौधे लगाओ और इनाम पाओ

Thu, 23 Jul 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Jul 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
tree plantation with amar ujala.

पर्यावरण के लिहाज से यूं तो उत्तराखंड की देश-दुनिया में साख है। लेकिन आने वाले समय में इसमें चार चांद लग जाएंगे।

विज्ञापन


हरियाली के पर्व हरेला से इसकी शुरुआत हो चुकी है। अमर उजाला फाउंडेशन ने भी इस दिशा में अनोखी पहल की है। फाउंडेशन ने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि पौध रोपण करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित करने भी जा रहा है।

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में तमाम संगठनों ने बढ़- चढ़कर भागीदारी की है। अब तक हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधे लगाने का क्रम जारी है। अच्छी बात यह है कि लोगों ने पौधे लगाने के बाद इनकी देखभाल का जिम्मा भी उठाया है।
विज्ञापन


हरेला पर्व की इस मुहिम में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले 1000 लोगों, संगठनों, संस्थानों और ग्राम पंचायतों को अमर उजाला फाउंडेशन सम्मानित करने जा रहा है। इस दौरान जिस व्यक्ति, संगठन, संस्थान और ग्राम पंचायत ने 50 से अधिक पौधे लगाए हैं और उनका संरक्षण कर रहे हैं वे अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए आपको करना यह है कि ई-मेल अथवा डाक से जिस जगह पर आपने पौधरोपण किया है, उसकी तस्वीर और उसके बारे में संक्षेप में लिखकर हमें जल्द से जल्द भेज दें। पत्र में अपना नाम एवं पते के साथ संक्षिप्त परिचय भी लिखें। संपर्क नंबर लिखना न भूलें। आपके कार्यों का स्थलीय परीक्षण के बाद सम्मान के लिए नाम का चयन किया जाएगा।

- दैनिक अमर उजाला, शेड नंबर-दो, औद्योगिक क्षेत्र, पटेलनगर, देहरादून
- ई-मेल पता : editor@ddn.amarujala.com

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed