{"_id":"62829bcaf0c4f5750557a323","slug":"tree-fell-on-tractor-in-storm-seven-people-injured-two-serious-city-news-drn411929038","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में ट्रैक्टर पर गिरा पेड़, सात लोग घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में ट्रैक्टर पर गिरा पेड़, सात लोग घायल, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी रोड पर सोमवार शाम करीब पांच बजे आंधी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पेड़ गिरने से सात लोग दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी मार्ग पर एक और पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में एसडीआरफ ने पेड़ की शाखाओं को काटकर यातायात सुचारु कराया।
राजपुर थाना क्षेत्र के कुठाल गेट के पास सोमवार को शाम करीब पांच बजे आंधी के चलते एक बड़ा पेड़ मसूरी की ओर से देहरादून आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया, जिससे ट्रॉली पर सवार सात लोग दब गए। ट्रैक्टर से यूपीसीएल का सामान ढोया जा रहा था। हादसे के बाद लोगों ने कुछ घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर राजपुर एसओ मोहन सिंह, एसडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। हादसा होने के बाद दोनों तरफ का यातायात रुक गया। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से बाकी यातायात को निकलवाया।
एसओ राजपुर ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। दो लोगों को एसडीआरएफ ने शाखाएं काटकर बाहर निकाला और दून अस्पताल पहुंचाया। घायलों में अजय कुमार, मामचंद, सत्यपाल, रजनीश , गुज्जर, अमित और विक्की शामिल हैं। इनमें से रजनीश और अमित की हालत गंभीर बताई जा रही है। दून अस्पताल में रजनीश को आईसीयू में रखा गया, जबकि अमित का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।