फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Travel troubled due to reservation system in general coach

ट्रेनों में जनरल कोच में बिना आरक्षण यात्रा की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को दिक्कत -

Tue, 13 Jul 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Travel troubled due to reservation system in general coach
कोरोना संकट के चलते रेलवे ने तमाम ट्रेनों के जनरल कोच में आरक्षण की व्यवस्था लागू कर दी है। इससे कम पढ़े लिखे और अशिक्षित लोगों को टिकट कराने में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अभाव में साइबर कैफे संचालक मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। इसके अलावा आरक्षण श्रेणी वाले टिकट पर सामान्य डिब्बे में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में स्पेशल ट्रेनों के संचालन और आरक्षित श्रेणी के टिकट की अनिवार्यता लागू होने से सबसे अधिक दिक्कत जनरल टिकट पर साधारण कोच में सफर करने वाला तबका सबसे ज्यादा परेशान है। साधारण कोच में अमूमन निम्न आय वर्ग के लोग सफर करते हैं। जो कम पढ़े-लिखे होते हैं। ऐसे में आरक्षण की अनिवार्यता लागू करने से उन्हें तमाम मुसीबतें झेलनी पड़ती हैं। सफर के लिए ज्यादा भुगतान के साथ आरक्षण कराने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

सोमवार को दून रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में मौजूद यात्रियों ने बताया कि आरक्षण कराने में काफी असुविधा होती है। बाहर किसी कैफे से कराने में ज्यादा भुगतान करना पड़ता है। आरक्षण केंद्र में कम पढ़े-लिखे और अशिक्षित लोगों के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल बंद है साधारण टिकट काउंटर
रेलवे बोर्ड की ओर से ज्यादातर ट्रेनों का संचालन करने के साथ ही अब जहां मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, रेलवे स्टेशनों पर साधारण टिकट के काउंटर खोल दिए गए हैं। वहीं अभी दून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को साधारण टिकट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि जहां साधारण टिकट के काउंटर खोले गए हैं वहां साधारण श्रेणी कोच वाली ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही दून रेलवे स्टेशन के भी साधारण टिकट के काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed