फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport police station will open in uttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में खुलेंगे परिवहन थाने, जानिए

Tue, 18 Jul 2017 10:19 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Jul 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
Transport police station will open in uttarakhand
यशपाल आर्य – परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अपने बेटे के साथ - फोटो : amar ujala

प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पहली बार परिवहन थाने खोलने की तैयारी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भी सहमति जता चुके हैं, जिसके बाद परिवहन अधिकारियों ने जमीन तलाशना शुरू कर दिया है। शुरुआत में दुर्घटनाओं की दृष्टि से सबसे संवेदनशील चार जिलों में यह थाने खोले जाएंगे। 

विज्ञापन

 
प्रदेश में 2016-17 में 601 सड़क हादसों में 418 लोगों की मौत और 639 लोग घायल हुए। इन हादसों में से 536 हादसे केवल देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में हुए हैं। इसे देखते हुए शासन ने सख्ती से वाहनों की जांच और नियम तोड़ने वाले वाहनों को सीज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


लेकिन असली मसला सीज किए गए वाहनों को रखने का है। अभी परिवहन विभाग नियम तोड़ने वाले वाहनों को पुलिस थानों में बंद करता है। पुलिस की कार्रवाई में भी सीज वाहनों को थाने में रखा जाता है, इसके चलते थानों में जगह कम पड़ जाती है। इसके चलते कई बार टीमें केवल वाहनों को चालान कर छोड़ देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन थानों में क्या-क्या काम होगा, जानिए

Transport police station will open in uttarakhand
uttarakhand roadways logo

यह मामला कई स्तर पर उठ भी चुका है। ऐसे में चेकिंग को मजबूत करने और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए परिवहन थाने खोले जाएंगे। इन थानों में पकड़े गए वाहनों को रखा जाएगा, इसके अलावा चेकिंग से जुड़ा स्टाफ भी तैनात रहेगा। चेकिंग से जुड़े कई काम इन्हीं थाने से होंगे। परिवहन थाने खुलने से वाहनों की चेकिंग में पारदर्शिता आएगी, वहीं, नियम तोड़ने वाले वाहनों की सीज किए जाने से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। 
 
परिवहन विभाग की टीम द्वारा सीज किए जाने वाले वाहनों की संख्या घटी है। 2015-16 में चेकिंग में 1577 वाहनों को सीज किया गया था, यह आंकड़ा 2017-18 में घटकर 1301 में रह गया है। जबकि, चालान की संख्या बढ़ी है। पिछली बार टीमों ने 11,521 वाहनों का चालान किया था, इस बार चालान की संख्या 11,780 पर पहुंच गई है। आंकड़े बताते हैं कि नियम तोड़ने वाले वाहनों को सीज करने में कमी आई है।
 
अपर परिवहन आयुक्त सुनीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के चार जिलों में थाने खोलने की तैयारी है, इस दिशा में आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। थाने खुलने से बंद वाहनों को रखने के अलावा चेकिंग का काम और मजबूती से हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed