फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Department took the hi-tech decision but could not implement it even in six monthsTransport Department took the hi-tech decision but could not implement it even in six months

परिवहन विभाग: हाईटेक फैसला पर लागू नहीं हो सका, चेकपोस्ट बंद, प्रवर्तन सिपाही सड़क पर, कैमरों का पता नहीं

Sat, 16 Apr 2022 05:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Apr 2022 05:20 PM IST
सार

अभी तक परिवहन विभाग के सभी चेकपोस्ट पर विभाग के सिपाही वाहनों की जांच करते थे। वाहनों के टैक्स से लेकर सभी तरह के बिलों की भी जांच वही करते थे। एक दिसंबर से सभी चेकपोस्ट बंद भी कर दिए थे। छह माह बीत गए। चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारी अब सड़क पर हैं। संसाधनों के अभाव में प्रवर्तन का काम भी नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Transport Department took the hi-tech decision but could not implement it even in six monthsTransport Department took the hi-tech decision but could not implement it even in six months
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन विभाग ने हाईटेक फैसला तो लिया लेकिन छह माह में भी उसे लागू नहीं कर पाया। हालात यह हैं कि परिवहन के सभी चेकपोस्ट बंद हैं। प्रवर्तन सिपाही सड़कों पर हैं। एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) और आईपी इनबिल्ड कैमरों का पता नहीं है।

विज्ञापन

 

कितने वाहन टैक्स चोरी कर उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं, कितनों ने टैक्स जमा कराया है, इसका कोई खास पता लगाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। अभी तक परिवहन विभाग के सभी चेकपोस्ट पर विभाग के सिपाही वाहनों की जांच करते थे। वाहनों के टैक्स से लेकर सभी तरह के बिलों की भी जांच वही करते थे। नवंबर में परिवहन सचिव रंजीत सिन्हा ने एक आदेश जारी करते हुए चेकपोस्ट की जगह एएनपीआर कैमरे और आईपी इनबिल्ड कैमरे लगाने का आदेश किया था।

विज्ञापन


एक दिसंबर से सभी चेकपोस्ट बंद भी कर दिए थे। छह माह बीत गए। चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारी अब सड़क पर हैं। संसाधनों के अभाव में प्रवर्तन का काम भी नहीं कर पा रहे हैं। छह महीने बाद भी कैमरे लगाने पर अभी कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। कितने वाहन आ रहे हैं, कितनों ने टैक्स जमा कराया है, इसकी जांच भी पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये चेक पोस्ट थे संचालित

परिवहन विभाग की आरे से कुल्हाल, मंगलौर, आशारोड़ी, रुद्रपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा, चिड़ियापुर, इकबालपुर, तिमली, पुलभट्टा, मझोला, सितारगंज, कौड़िया, नादेही, जसपुर, दोराहा, बनबसा, त्यूनी, मेघालघाट चेकपोस्ट को एक दिसंबर से बंद किया गया था। उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि फिलहाल चेकपोस्ट के कर्मचारी ही प्रवर्तन का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के लिए अब एक ही कैमरा लगेगा, परिवहन विभाग इसका नोडल होगा। उन्होंने बताया कि तकनीकी समिति के सामने हुई बातचीत के बाद अब इसका टेंडर तैयार किया जा रहा है जो कि प्रकाशन अनुमति के लिए शासन को भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें...सैंडल से दूल्हे का 'स्वागत': पति की तीसरी शादी में दूसरी पत्नी ने बरसाए अनगिनत चप्पल, तस्वीरों में देखें- होने वाले जीजाजी कैसे भागे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed