फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Department is preparing to run more than 100

Dehradun News: नए ट्रंक-फीडर रूट, सैकड़ों नई गाड़ियां, पार्किंग का नहीं कोई प्लान

Sat, 16 Dec 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Transport Department is preparing to run more than 100
Iपार्किंग का इंतजाम किए बगैर अधूरी ही रहेंगी शहर को जाम से आजादी दिलाने की कोशिशेंI
विज्ञापन

राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग 54 रूटों पर 100 से अधिक नई सीएनजी बसें चलाने की तैयारी में है। गली-मोहल्लों को ऑटो से कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही रायपुर को नया क्लस्टर बनाया जाएगा। इस कवायद से सैकड़ों नए वाहन महानगर में बढ़ेंगे। लेकिन, शहर में पार्किंग का कोई प्लान नहीं है। ऐसे में वाहन सड़क किनारे खड़े होंगे और जाम से आजादी दिलाने की कोशिशें अधूरी रह सकती हैं।

देहरादून में पहले ही वाहनों के स्टॉपेज और पार्किंग बड़ी चुनौतियां हैं। आरटीए की नई बैठक में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बेड़े का और विस्तार होने जा रहा है। उधर, नई पार्किंग और स्टॉपेज को लेकर परिवहन विभाग ने कोई प्रस्ताव नहीं बनाया है। मालूम हो पहले ही पार्किंग को लेकर विवाद कम नहीं हैं। ऑटो-रिक्शा संचालकों का कहना है कि उन्हें ऑटो खड़े करने की कहीं जगह नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

दून आटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोरा के अनुसार, ऑटो पार्किंग के लिए शहर में निर्धारित 23 स्टैंड खतम कर दिए गए हैं। किसी भी स्टैंड पर ऑटो खड़ा करने पर पुलिस चालान काट देती है। इसके साथ ही विक्रम संचालकों की भी मांग है कि उनके लिए पार्किंग का इंतजाम किया जाए। ऐसा ही हाल सिटी और इलेक्ट्रिक बसों का भी है। इनके लिए भी पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है। बसें हर प्रमुख मार्ग के आसपास सड़कों पर सवारियां बैठाती नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iआरटीओ बोले, निगम बनाए नई पार्किंगI

आरटीए की बैठक में नए परमिट और रूटों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। पार्किंग को लेकर कोई प्रस्ताव आरटीए के प्रस्ताव में शामिल नहीं है। पार्किंग बनाने का काम नगर निगम का है। नगर निगम ही शहर में नए पार्किंग स्थल सुनिश्चित करेगा। - सुनील शर्मा, आरटीओ


Iनिगम बोला, आरटीओ बताए कहां जरूरतI
वाहनों के लिए पार्किंग पहले से ही निर्धारित है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए कई नई पार्किंग बनाने के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। परिवहन विभाग की ओर से इसके लिए आवश्यकता बताई जाएगी, तो नई पार्किंग बनाने के कार्य में आसानी होगी। - वीर सिंह बुधियाल, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम
I
I

Iएसपी ट्रैफिक बोले, सड़क पर वाहन खड़े करने पर होगा चालानI

शहर में पार्किंग के लिए नया प्लान तैयार किया जा रहा है। शहर में 50 स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन यह पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं होगी। चौराहों या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ऑटो, टैंपो, विक्रम, ई-रिक्शाा खड़े मिले तो चालान किया जाएगा। - अनुज कुमार, एसपी ट्रैफिक


घंटाघर को फ्रीज जोन बनाने की तैयारी चल रही है, लेकिन यहां पर सड़क किनारे ऑटो, ई-रिक्शा और सिटी बस खड़ी होकर सवारियां बैठाती हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है और जाम लग रहा है। पूछने पर वाहन संचालक बताते हैं कि यहां खड़ा करना उनकी मजबूरी है। यह प्रमुख रूट का स्टॉपेज है और यहां से लोगों को गाड़ी पकड़नी होती है।


राजपुर रोड शहर का सबसे प्रमुख मार्ग है। यहां पर सड़क किनारे खड़े होकर मैक्सी कैब सवारी भर रही हैं। पूछने पर वाहन संचालक बताते हैं कि जब उनके लिए कोई पार्किंग का इंतजाम नहीं है, तो सड़क किनारे सवारियां भरना उनकी मजबूरी है। मांग की कि यातायात पुलिस चालान करने से पहले पार्किंग का भी इंतजाम कराए।


आईएसबीटी पर सर्विस लेन पर दोनों तरफ खुलेआम सिटी-इलेक्ट्रिक बस, ऑटो व विक्रम सवारियां बैठाते हैं। वाहन संचालक बताते हैं कि प्रशासन ही बता दे कि आखिर वे सवारी कहां से बैठाएं। कई संचालकों ने कहा कि यह व्यवस्था बनाना तो सरकारी तंत्र का काम है।



Iजो प्रमुख ठिकाने, वहीं सड़क पर वाहनI

बल्लीवाला, सहारनपुर चौक, घंटाघर मार्ग, रिस्पना पुल, परेड ग्राउंड मार्ग, बुद्धाचौक-प्रिंस चौक, सहस्त्रधारा, रायपुर, सर्वे चौक, राजपुर, एस्लेहॉल, प्रेमनगर-बल्लूपुर दून के प्रमुख स्थान हैं, जहां से रूट निकलते हैं। यहीं पर सवारियों की भीड़ रहती है। लेकिन, इन स्थानों पर पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है। इस कारण यहां सड़क पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट खड़ा करने के कारण जाम लगता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed