{"_id":"660721b063c1e3092a05802a","slug":"transport-department-acquired-313-vehicles-for-elections-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-380793-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परिवहन विभाग ने चुनाव के लिए अधिग्रहण किए 313 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परिवहन विभाग ने चुनाव के लिए अधिग्रहण किए 313 वाहन
विज्ञापन
विकासनगर। लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने 313 वाहनों का अधिग्रहण किया है। इसमें से 202 छोटे वाहन हैं। सबसे ज्यादा वाहन चकराता क्षेत्र के लिए अधिग्रहण किए गए हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में लोगों को आवाजाही में परेशानी होने की आशंका है। जौनसार बावर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था छोटे वाहनों पर टिकी है।
लोगों का कहना है कि 16 और 17 अप्रैल को जौनसार बावर के प्रमुख त्योहारों में से एक बिस्सू पर्व मनाया जाएगा। इस दिन जगह-जगह मेले का आयोजन होता है। मेला स्थल पर लोग छोटे वाहनों से ही पहुंचते हैं। इस बार वाहनों की कमी के चलते काफी परेशानी हो सकती है। अप्रैल में शादी का भी सीजन शुरू हो जाएगा। इस दौरान वाहन एडवांस में बुक कराने पड़ते हैं। चकराता विधानसभा के लिए से 15 बस और 190 छोटे वाहन, सहसपुर के लिए 66 बस, तीन छोटे वाहन और विकासनगर विधानसभा के लिए 30 बस और नौ छोटे वाहनों का अब तक अधिग्रहण किया जा चुका है।
जौनसार बावर हल्का वाहन संचालन समिति के अध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने कहा जौनसार की यातायात व्यवस्था छोटे वाहनों पर निर्भर है। चुनाव के लेकर वाहनों का अधिग्रहण भी जरूरी है। लोगों की सुविधा को देखते हुए परिवहन विभाग को अधिग्रहण से पूर्व समिति से समन्वयक स्थापित करना चाहिए था।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन रावत सिंह ने कहा कि लोगों को परेशानी न होने इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। शादियों के लिए कार्ड दिखाने पर छूट दी जा रही है। मानवीय पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है।