{"_id":"5da72eef8ebc3e017e52d589","slug":"transport-corporation-workers-strike-before-diwali-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले परिवहन निगम कर्मियों की हड़ताल, 22 अक्टूबर से ठप होगा बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले परिवहन निगम कर्मियों की हड़ताल, 22 अक्टूबर से ठप होगा बसों का संचालन
Thu, 17 Oct 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Oct 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
दिवाली से ऐन पहले परिवहन निगम कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कर्मचारी सितंबर माह का वेतन व बोनस का भुगतान करने और निगम में हुए वित्तीय घोटालों में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस संबंध में प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
बुधवार को यूनियन की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि अभी तक सितंबर माह के वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। साथ इस बार बोनस भी नहीं दिया गया है। इससे में कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि परिवहन निगम में वित्तीय घोटालों में शामिल अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि 21 अक्टूबर तक सितंबर माह का वेतन व बोनस नहीं दिया गया तो 22 अक्टूबर की रात से ही बसों का संचालन ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त दो माह के वेतन भुगतान कर दिया गया है। सितंबर के वेतन और बोनस के मसले पर कार्रवाई चल रही है। ऐसे में दीपावली के मौके पर कर्मचारियों की हड़ताल का कोई औचित्य नहीं है।