{"_id":"5e0fa2368ebc3e8815291479","slug":"transport-corporation-s-buses-will-be-expensive-dehradun-news-drn331573427","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम की बसों में यात्रा होगी मंहगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम की बसों में यात्रा होगी मंहगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। नए साल की शुरुआत में ही उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा करना यात्रियों के लिए महंगा होगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा बसों के किराए में वृद्धि किए जाने के बाद अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी यूपी से होकर गुजरने वाली बसों के किराए में भी वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया है। किराए में बढ़ोतरी संबंधी आदेश पर शुक्रवार को ही हस्ताक्षर होने थे, लेकिन कतिपय कारणों के चलते हस्ताक्षर नहीं हो पाए। शनिवार को हस्ताक्षर हो जाने पर नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी जाएंगी।
परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल 10 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की जा रही है। इस प्रस्ताव के लागू हो जाने के बाद जहां देहरादून से दिल्ली जाने के लिए वाल्वो बसों में 40 से 45 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। वहीं सामान्य बसों के यात्रियोें को 15 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
बता दें, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने किराए में 10 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की है। ऐसे में दोनों राज्यों के बीच में परिवहन समझौते की शर्तों के मुताबिक यदि कोई राज्य अपने किराए में बढ़ोतरी करता है, तो दूसरे राज्य का परिवहन निगम भी किराया बढ़ा देता है। ऐसे में अब उत्तराखंड से दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ जाने वाली बसों के किराए में वृद्धि की जा सकती है। शर्तों के मुताबिक किराए में वृद्धि वहां से लागू होगी जहां से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होंगी। परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक निगम के बेड़े में शामिल ऐसी 500 बसें हैं जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों को जाने के साथ ही नई दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ जैसे स्थानों को जाती हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसे लागू होने के साथ ही किराए की नई दरें लागू कर दी जाएंगी। जिसकी फीडिंग टिकटिंग मशीनों में भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
राज्य के भीतर संचालित बसों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं
परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक किराए में बढ़ोतरी का आदेश राज्य के भीतर संचालित होने वाली 900 से अधिक बसों में नहीं लागू होगा।
एसटीए की बैठक में किराया बढ़ने का इंतजार
परिवहन निगम की ओर से बसों के किराए में 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेजा गया है, लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते प्राधिकरण की बैठक को कई बार टाल दिया गया। इसके चलते बसों के साथ ही व्यावसायिक वाहनों के किराए में वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग पायी है। उम्मीद है कि परिवहन प्राधिकरण की बैठक जल्द होगी और किराए के बढ़ोतरी पर मुहर लग सकती है।
---------------------------------
कितना बढ़ जाएगा नई दिल्ली का किराया
सामान्य बस- 15 रुपये प्रति यात्री
एसी जनरथ- 35 से 40 रुपये प्रति यात्री
वाल्वो - 40 से 45 रुपये प्रति यात्री
जनरथ- 22 रुपये प्रति यात्री
----
यूपी परिवहन निगम ने अपने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का भी किराया बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल आदेश पर शुक्रवार को हस्ताक्षर नहीं हो पाए। आदेश पर हस्ताक्षर होने के साथ ही इसे तत्काल लागू कर दिया जाएगा।
-दीपक जैन, महाप्रबंधक, परिवहन निगम