फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Corporation: More than 6000 roadways buses will run on CNG in the new government

परिवहन निगम: नई सरकार में सीएनजी से दौड़ेंगी 6000 से अधिक रोडवेज बसें 

Thu, 24 Feb 2022 04:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Feb 2022 04:47 PM IST
सार

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने उम्मीद जताई कि जून-जुलाई तक सीएनजी से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Transport Corporation: More than 6000 roadways buses will run on CNG in the new government
uttarakhand roadways bus - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

इस साल रोडवेज की बसें सीएनजी से चलनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने टेंडर खोल दिया है। जिस फर्म के पास टेंडर आया है, वह आचार संहिता खत्म होने के साथ ही अपना काम शुरू करेगी। दरअसल, परिवहन निगम ने बोर्ड बैठक में अपेक्षाकृत कम महंगे सीएनजी से बस संचालन पर निर्णय लिया था।

विज्ञापन


तय किया गया था कि उन 600 से अधिक बसों में सीएनजी किट लगाई जाएगी, जो कि मैदानी मार्गों पर संचालित होती हैं। आचार संहिता लागू होने से पहले परिवहन निगम ने इसका टेंडर भी निकाल दिया था। टेंडर खुल भी गया है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि अब आगे की कार्रवाई आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी। इसके लिए बजट का भी इंतजाम हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जून-जुलाई तक सीएनजी से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सीएनजी लगने से बढ़ जाएगी रोडवेज की कमाई
परिवहन निगम ने दिल्ली से कुछ सीएनजी बसें लीज पर ली थी। इन बसों का संचालन दून-दिल्ली के बीच किया जा रहा है। डीजल बसों के मुकाबले इन बसों से निगम को ज्यादा कमाई हो रही है। इसे देखते हुए ही निगम ने सीएनजी किट लगाने का निर्णय लिया था। माना जा रहा है कि जब सभी 600 बसों में सीएनजी किट लग जाएगी तो परिवहन निगम की कमाई भी बढ़ जाएगी क्योंकि डीजल के मुकाबले सीएनजी से बस संचालन काफी सस्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed