{"_id":"5d3b638a8ebc3e6cf90fb28b","slug":"transformer-fused-in-kotha-village-28-families-in-darkness-vikas-nagar-news-drn314195444","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका, 28 परिवार अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका, 28 परिवार अंधेरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंका, 28 परिवार अंधेरे में
- कालसी प्रखंड के कोठा गांव में गिरी आकाशीय बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया। कालसी प्रखंड के कोठा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार दोपहर को क्षेत्र में तेज बारिश के बीच बिजली कड़कने लगी। इस दौरान बिजली गिरने से गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे करीब 28 परिवारों की बत्ती गुल हो गई। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। प्रेम सिंह तोमर, भगत सिंह, दयाल सिंह, भजन सिंह आदि का कहना है कि बिजली गिरते ही उन्होंने घटना की जानकारी विभाग को दे दी थी, जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों में क्षेत्र में पावर सप्लाई बंद कर दी। यूपीसीएल के अवर अभियंता प्रताप चौहान का कहना है विकासनगर स्थित सब स्टेशन से नया ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है। जल्द ही गांव की बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।